अल-फलाह यूनिवर्सिटी का अर्थ: दिल्ली धमाके के बाद चर्चा में
अल-फलाह यूनिवर्सिटी का परिचय
अल फलाह यूनिवर्सिटी
अल-फलाह का इस्लाम में अर्थ: 10 नवंबर को दिल्ली के लाल किले के निकट हुए विस्फोट ने पूरे देश को हिला दिया। इस घटना के बाद फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी का नाम चर्चा में आ गया है। रिपोर्टों के अनुसार, इस धमाके का मास्टरमाइंड उमर मोहम्मद इसी यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर था, और यहां लगभग 40 प्रतिशत डॉक्टर कश्मीर से हैं। आइए जानते हैं कि ‘अल-फलाह’ का क्या अर्थ है।
फलाह का अर्थ क्या है?
अल-फलाह दो शब्दों से मिलकर बना है: 'अल' और 'फलाह'। हिंदी में 'फलाह' का अर्थ सफलता, कल्याण, समृद्धि और मोक्ष है। यह एक अरबी शब्द है, जिसका उपयोग अक्सर सफलता या कल्याण की दिशा में बढ़ने के संदर्भ में किया जाता है। इस्लाम में, फलाह का अर्थ आध्यात्मिक मोक्ष, यानी जन्नत से है।
‘अल’ का अर्थ क्या है?
अरबी में 'अल' का अर्थ है “वह” या “द” (The)। यह एक निश्चित शब्द है, जो किसी संज्ञा या विशेषण को विशिष्ट बनाने के लिए उसके आगे लगाया जाता है। उदाहरण के लिए, 'घर' के लिए 'अल-बैत' का अर्थ है “वह घर”। इसका उपयोग अक्सर स्थानों के नामों में भी होता है, जैसे 'अल-जज़ीरा' (द्वीप) या 'अल-फलाह यूनिवर्सिटी'।
अल-फलाह का संपूर्ण अर्थ
अजान के दौरान 'हय्या अलल फलाह' का उपयोग किया जाता है, जिसका अर्थ है सफलता की ओर बढ़ो या दौड़ो। इस्लाम में, फलाह का अर्थ सफलता (Success) है। इस प्रकार, अल-फलाह का अर्थ है अल्लाह के बताए मार्ग पर चलकर दुनिया और आखिरत में जन्नत के रूप में मिलने वाली सफलता।
(यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है।)
