अमरनाथ यात्रा: 4,388 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था रवाना

अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए 4,388 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था रविवार को रवाना हुआ। यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी और अब तक 2.90 लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। यात्रा की समाप्ति 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगी। जानें इस यात्रा के बारे में और जानकारी।
 | 
अमरनाथ यात्रा: 4,388 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था रवाना

अमरनाथ गुफा मंदिर की यात्रा

दक्षिण कश्मीर के हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए भगवती नगर आधार शिविर से 900 महिलाओं समेत 4,388 तीर्थयात्रियों का 20वां जत्था रविवार को प्रस्थान किया।


अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी। अनंतनाग में नुनवान-पहलगाम और गांदरबल में बालटाल मार्गों से यह 38 दिवसीय वार्षिक यात्रा तीन जुलाई को आरंभ हुई थी। अब तक 2.90 लाख से अधिक तीर्थयात्री बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।


अधिकारियों के अनुसार, दोनों मार्गों पर यात्रा सुचारू रूप से चल रही है और रविवार को तीर्थयात्रियों की संख्या तीन लाख के आंकड़े को पार करने की संभावना है।


उन्होंने बताया कि 130 साधुओं और साध्वियों सहित तीर्थयात्रियों का एक और जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच अलग-अलग काफिलों में आधार शिविर से पहलगाम और बालटाल के लिए रवाना हुआ।


अधिकारियों ने बताया कि 115 वाहनों के काफिले में 2,815 तीर्थयात्री पहलगाम के लिए निकले, जबकि 95 वाहनों में 1,573 तीर्थयात्री बालटाल मार्ग को प्राथमिकता देते हुए रवाना हुए। यह तीर्थयात्रा 9 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन समाप्त होगी।