अजीबोगरीब प्लेन का लुक वायरल, सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

प्लेन का अनोखा डिज़ाइन

प्लेन का ऐसा लुक नहीं देखा होगा कभीImage Credit source: X/@TheFigen_
आपने हवाई जहाज तो देखे होंगे, लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लेन का डिज़ाइन इतना अनोखा है कि लोग हैरान रह गए हैं। आमतौर पर प्लेन सफेद या किसी विशेष रंग में होते हैं, लेकिन इस वीडियो में दिख रहा प्लेन शार्क मछली की तरह दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्लेन का लुक इतना मजेदार है कि लोग कह रहे हैं, 'बस इसी की कमी थी'। इसके साथ ही, लोग यह सोचने पर मजबूर हैं कि क्या ऐसा प्लेन सच में मौजूद है या इसे एडिट किया गया है।
वीडियो में प्लेन रनवे पर चल रहा है और इसका डिज़ाइन शार्क की तरह है। इसके आगे का कांच काला है, जो शार्क की आंखों की तरह दिखता है, जबकि नीचे का हिस्सा नुकीले दांतों की तरह बनाया गया है। इस तरह का विचित्र और मजेदार डिज़ाइन आपने शायद ही पहले कभी देखा होगा। आमतौर पर ऐसे खिलौने मिलते हैं, लेकिन असली प्लेन इस अंदाज में नहीं होते।
वीडियो की लोकप्रियता
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @TheFigen_ द्वारा साझा किया गया है, जिसमें मजाकिया अंदाज में लिखा गया है, 'ये और भी शानदार होगा अगर पायलट एक्वामैन की तरह कपड़े पहने हों'। महज 26 सेकंड के इस वीडियो को अब तक लगभग 9 लाख 93 हजार बार देखा जा चुका है, और 20 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है।
यूजर्स ने वीडियो देखकर जमकर मजे लिए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अगर ये प्लेन मुझे एयरपोर्ट पर दिख जाए तो मैं हंसते-हंसते बेहाल हो जाऊंगा', जबकि दूसरे ने मजाक में कहा, 'क्या ये प्लेन उड़ता है या बच्चों की बर्थडे पार्टी में सजावट करता है?' कुछ यूजर्स ने इसे दुनिया का सबसे मजेदार लुक वाला प्लेन बताया है।
वीडियो देखें
This would be even more cool if the pilot is dressed like Aquaman. 😂 pic.twitter.com/QdpyDwmLOo
— The Figen (@TheFigen_) October 8, 2025