अजमेर में महिला के साथ शारीरिक शोषण का मामला, आरोपी गिरफ्तार
अजमेर में शारीरिक शोषण का मामला
अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद कथित रूप से शारीरिक शोषण और धमकी देकर अवैध संबंध बनाने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थानाप्रभारी भीखाराम काला ने जानकारी दी कि दौसा के निवासी औतार सिंह मीणा (30) को गिरफ्तार किया गया है, जो इस मामले में फरार चल रहा था।
महिला ने आरोप लगाया कि चार से पांच साल पहले उसकी पहचान आरोपी औतार सिंह मीणा से सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी। आरोपी ने उसे झांसा देकर नजदीकियां बढ़ाई, लेकिन उसने कभी भी शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी सहमति नहीं दी।
महिला ने कहा कि आरोपी ने उसे धमकाकर और हिंसक व्यवहार से भयभीत कर शारीरिक संबंध बनाए और चुपके से वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके चलते वह पिछले कई वर्षों से मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित हो रही थी।
