अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर अशोक गहलोत ने जताया शोक
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अग्निवेश की मृत्यु अमेरिका में स्कीइंग के दौरान चोटिल होने के बाद दिल का दौरा पड़ने से हुई। गहलोत ने उनके योगदान को याद करते हुए परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
| Jan 8, 2026, 08:00 IST
अग्निवेश अग्रवाल का निधन
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने वेदांता समूह के संस्थापक अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान चोटिल हो गए थे और उपचार के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।
गहलोत ने ‘एक्स’ पर अपने शोक संदेश में लिखा कि केवल 49 वर्ष की आयु में अग्निवेश का इस दुनिया से चले जाना अत्यंत दुखद है। उन्होंने कहा, ‘‘राजस्थान में उद्योग को बढ़ावा देने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं अनिल अग्रवाल और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
