अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुरुषों द्वारा सोलर कुकिंग का आयोजन
महिलाओं के योगदान का सम्मान
6 मार्च 2026 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, गांव सनावदिया में स्थित जिम्मी मगिलिगन सेंटर में पुरुषों द्वारा सोलर कुकिंग का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रविवार, 8 मार्च को सुबह 10:30 से 12:30 बजे तक चलेगा। जिम्मी एंड जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पुरुष अपनी पसंद के सात्विक भोजन को सोलर कुकिंग के माध्यम से तैयार करेंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, और सांस्कृतिक योगदान को मान्यता देना है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा साथी, महिला-पुरुष समानता, पर्यावरण, और कुशल प्रबंधन के महत्व को समझते हुए, सोलर कुकर से तैयार भोजन को उपस्थित महिलाओं को सम्मानपूर्वक परोसेंगे।
कार्यक्रम की आयोजक, डॉ. श्रीमती जनक पलटा मगिलिगन ने बताया कि यह दिन महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए समर्पित है। उन्होंने एक बहाई उद्धरण साझा किया, जिसमें कहा गया है कि मानवता के लिए महिला और पुरुष दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने आगे कहा कि लैंगिक समानता का मतलब एकरूपता नहीं है, बल्कि दोनों एक-दूसरे के पूरक हैं। हमें मिलकर एक बेहतर समाज और दुनिया बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।
संपादक महोदय, कृपया इस समाचार को अपने प्रतिष्ठित समाचार पत्र या चैनल में प्रकाशित करने की कृपा करें।
