UPSC ESE 2025 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा, जानें पूरी जानकारी

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 की प्रारंभिक परीक्षा की तिथि 8 फरवरी 2026 घोषित की है। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी, जिसमें सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग योग्यता के प्रश्नपत्र शामिल होंगे। कुल 474 पदों के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी गई है।
 | 
UPSC ESE 2025 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा, जानें पूरी जानकारी

UPSC ESE 2025 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि

UPSC ESE 2025 प्रारंभिक परीक्षा की तिथि की घोषणा, जानें पूरी जानकारी

एग्जाम दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.
Image Credit source: freepik

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) 2025 के प्रारंभिक चरण की तिथि की घोषणा कर दी है। यह परीक्षा 8 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। यह परीक्षा पेन-पेपर मोड में देशभर के विभिन्न केंद्रों पर होगी।

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा के तहत कुल 474 पदों पर भर्ती की जाएगी। चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे, और मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा।

UPSC ESE 2025 प्रारंभिक परीक्षा: परीक्षा की शिफ्ट

यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक सामान्य अध्ययन और इंजीनियरिंग योग्यता के पहले प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी। दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग विषयों की परीक्षाएं होंगी।

UPSC ESE 2025 प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

दोनों प्रश्नपत्रों में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। पहले पेपर का समय दो घंटे होगा और इसमें 200 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, दूसरे पेपर का समय तीन घंटे होगा और इसमें कुल 300 अंकों के प्रश्न होंगे। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों को कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सभी पंजीकृत अभ्यर्थियों को परीक्षा शहर की स्लिप और एडमिट कार्ड जनवरी में जारी किए जाएंगे।

UPSC ESE 2025: योग्यता मानदंड

यह पद सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग से संबंधित हैं। जिन उम्मीदवारों ने इन विषयों में डिप्लोमा, डिग्री या एमएससी की है, उन्हें आवेदन करने की अनुमति है। आवेदक की आयु सीमा 21 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है। इस भर्ती परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें – राजस्थान में 5636 प्राइमरी शिक्षकों की होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी