SRH vs KKR: कोलकाता ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
SRH vs KKR लाइव स्कोर अपडेट्स
SRH vs KKR Live Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां लीग मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम केवल 165 रन पर आउट हो गई। मेज़बान टीम ने पूरे 20 ओवर भी नहीं खेले और 19 ओवर में ही उनकी पारी समाप्त हो गई। हैदराबाद के लिए ट्रैविस हेड ने सबसे अधिक 61 रन बनाए, जबकि इशान किशन ने 41 रनों की पारी खेली। कोलकाता के गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें वरुण चक्रवर्ती ने 3 विकेट लिए। सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी ने भी महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके जवाब में, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.2 ओवर में 166 रनों का लक्ष्य 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता की ओर से अंगकृष रघुवंशी ने शानदार अर्धशतक बनाया।
यहां पर देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरन ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा।
