भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 24 अप्रैल 2026 को एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए Paytm पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस रद्द कर दिया है। RBI ने स्पष्ट किया कि बैंक का संचालन डिपॉजिटर्स के हितों के खिलाफ था और यह लाइसेंस की शर्तों का पालन करने में असफल रहा है।
Paytm पेमेंट्स बैंक के लिए यह एक बड़ा झटका है। RBI के अनुसार, यह आदेश 24 अप्रैल 2026 को कारोबार बंद होने के बाद से लागू हो गया है। यह कार्रवाई बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 22(4) के तहत की गई है। RBI ने कहा कि बैंक के प्रबंधन का सामान्य स्वरूप डिपॉजिटर्स और सार्वजनिक हित के लिए हानिकारक पाया गया। इसके अलावा, बैंक के संचालन में गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं। इस निर्णय से Paytm पेमेंट्स बैंक के ग्राहकों में चिंता बढ़ सकती है।
Paytm पेमेंट्स बैंक वर्तमान में क्या सेवाएं प्रदान कर रहा है? जनवरी 2024 में RBI ने बैंक को नए डिपॉजिट्स स्वीकार करने से रोक दिया था, यह कहते हुए कि बैंक नियमों का पालन नहीं कर रहा है। इसमें ग्राहक सत्यापन, फंड्स के उपयोग और तकनीकी ढांचे से संबंधित नियम शामिल थे। इससे पहले, RBI ने 11 मार्च 2022 से बैंक को नए ग्राहकों को जोड़ने पर भी रोक लगा दी थी।
हालांकि, बैंक अभी भी संचालन में है, लेकिन इसकी गतिविधियां काफी सीमित हैं। वर्तमान में, बैंक केवल मौजूदा ग्राहकों की जमा राशि निकासी की प्रक्रिया कर सकता है और बैंकिंग चैनलों के माध्यम से लोन रेफरल जैसी सेवाएं प्रदान कर सकता है.
