प्रियंका गांधी ने मोहन भागवत की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
प्रियंका गांधी का बयान
नई दिल्ली, 7 अगस्त: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत की हालिया टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘जेन-जी’ को उनके प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। प्रियंका ने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, ‘जेन-जी को मोहन भागवत जी से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है।’
मोहन भागवत ने बृहस्पतिवार को एक कार्यक्रम में कहा था कि लोकतंत्र में विरोध-प्रदर्शन संवाद का एक मान्य तरीका है, लेकिन इसका उद्देश्य विभाजन नहीं, बल्कि आम सहमति बनाना होना चाहिए। उन्होंने मुंबई में ‘इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशन्स’ (आईआईएमयूएन) के 15वें वर्षगांठ समारोह में ‘जेन-जी’ और ‘जेन अल्फा’ के लगभग 2,000 सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा, ‘विरोध प्रदर्शन भी बातचीत का एक तरीका है।’
भागवत ने आगे कहा, ‘लोकतंत्र में, विरोध प्रदर्शन आम सहमति बनाने का एक साधन है। विभिन्न विचार एकत्र होते हैं और चर्चा के बाद आम सहमति बनती है।’ उल्लेखनीय है कि ‘जेन-जी’ उन लोगों को कहा जाता है जो 1997 से 2012 के बीच पैदा हुए, जबकि ‘जेन-अल्फा’ 2013 से 2024 के बीच जन्मे लोगों को संदर्भित करता है।
