प्रधानमंत्री मोदी ने चिराग पासवान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
प्रधानमंत्री का बधाई संदेश
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश में लिखा, ‘‘कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के विकास में उनका कार्य प्रशंसनीय है।’’
उन्होंने आगे कहा, ‘‘वह रामविलास पासवान जी के आदर्शों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। भगवान उन्हें लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन प्रदान करें।’’ चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन में नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड), चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में मतदान 6 और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी।
