दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बीजेपी ने जारी की पहली उम्मीदवारों की सूची
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली सूची
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 29 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। करोल बाग से दुष्यंत गौतम को टिकट दिया गया है, जबकि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा गया है।
सीएम आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा, आप छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए कैलाश गहलोत को बिजवासन सीट से टिकट दिया गया है। पार्टी ने अन्य क्षेत्रों से भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
| क्रम संख्या | विधानसभा क्षेत्र का नाम | प्रत्याशी का नाम |
| 1 | आदर्श नगर | राज कुमार भाटिया |
| 2 | बादली | दीपक चौधरी |
| 3 | रिठाला | कुलवंत राणा |
| 4 | नागंलोई जाट | मनोज शौकीन |
| 5 | मंगोलपुरी | राजकुमार चौहान |
| 6 | रोहिणी | विजेंद्र गुप्ता |
| 7 | शालीमार बाग | रेखा गुप्ता |
| 8 | माॅडल टाउन | अशोक गोयल |
| 9 | करोल बाग | दुष्यंत कुमार गौतम |
| 10 | पटेल नगर | राज कुमार आनंद |
| 11 | राजौरी गार्डन | मनजिंदर सिंह सिरसा |
| 12 | जनकपुरी | आशीष सूद |
| 13 | बिजवासन | कैलाश गहलोत |
| 14 | नई दिल्ली | प्रवेश सिंह वर्मा |
| 15 | जंगपुरा | तरविंदर सिंह मारवाह |
| 16 | मालवीय नगर | सतीश उपाध्याय |
| 17 | आरके पुरम | अनिल शर्मा |
| 18 | महरौली | गजेंद्र यादव |
| 19 | छतरपुर | करतार सिंह तंवर |
| 20 | अंबेडकर नगर | खुशीराम चुनार |
| 21 | कालकाजी | रमेश बिधूड़ी |
| 22 | बदरपुर | नारायण दत्त शर्मा |
| 23 | पटपड़गंज | रवींद्र सिंह नेगी |
| 24 | विश्वास नगर | ओमप्रकाश शर्मा |
| 25 | कृष्णा नगर | अनिल गोयल |
| 26 | गांधी नगर | अरविंदर सिंह लवली |
| 27 | सीमापुरी | सुश्री रिंकू |
| 28 | रोहतास नगर | जितेंद्र महाजन |
| 29 | घोंडा | अजय महावर |
बीजेपी ने मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान, रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता और शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को प्रत्याशी बनाया है। रेखा गुप्ता को पार्टी ने पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है।
जंगपुरा से तरविंदर सिंह मारवाह को पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ उतारा गया है। विश्वास नगर से ओमप्रकाश शर्मा पर एक बार फिर भरोसा जताया गया है। घोंडा से अजय महावर भी चुनावी मैदान में होंगे, जो कि बीजेपी की पारंपरिक सीट मानी जाती है।
