नीतीश ने पद्मश्री पाने वाले आनंद, कपिल देव, सुभद्रा को दी बधाई
पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री सम्मान पाने वाले चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार सहित राज्य की तीन हस्तियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
                                         | Jan 26, 2023, 10:43 IST
                                            
                                         
                                        
                                    
पटना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पद्मश्री सम्मान पाने वाले चर्चित शिक्षण संस्थान सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार सहित राज्य की तीन हस्तियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 
 
                                    
                                बिहार के मुख्यमंत्री ने मधुबनी की सुभद्रा देवी और नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में तथा पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान मिलने की घोषणा पर प्रसन्नता जाहिर की है।
नीतीश ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, बिहार के मधुबनी की सुभद्रा देवी को कला के क्षेत्र में, नालंदा के कपिल देव प्रसाद को कला के क्षेत्र में तथा पटना के आनंद कुमार को शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार की शाम वर्ष 2023 के लिए पद्म पुरस्कार पाने वाले नामों का एलान कर दिया गया था। इस वर्ष 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार दिये जाएंगे।
--आईएएनएस
एमएनपी/एसकेपी
