Lt Gen वीरेंद्र वत्स बने NCC के नए महानिदेशक, जानें उनके करियर की कहानी

Lt Gen वीरेंद्र वत्स ने एक अक्टूबर को NCC के नए महानिदेशक के रूप में पदभार ग्रहण किया। उनके पास भारतीय सेना में 37 साल का समृद्ध अनुभव है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करने का अनुभव शामिल है। जानें उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियों और व्यक्तिगत जीवन के बारे में, जिसमें उनकी पत्नी और शौक शामिल हैं।
 | 
Lt Gen वीरेंद्र वत्स बने NCC के नए महानिदेशक, जानें उनके करियर की कहानी

NCC के नए DG Lt Gen वीरेंद्र वत्स ने लिया पदभार

Lt Gen वीरेंद्र वत्स बने NCC के नए महानिदेशक, जानें उनके करियर की कहानी

NCC के नए DG Lt Gen वीरेंद्र वत्स ने पदभार ग्रहण कियाImage Credit source: Social Media


NCC DG Lt Gen वीरेंद्र वत्स: राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), जो कि दुनिया का सबसे बड़ा वर्दीधारी युवा संगठन है, ने एक अक्टूबर को नए महानिदेशक के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स का स्वागत किया है। उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह से यह पद ग्रहण किया। इससे पहले, वह डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में कमांडेंट के रूप में कार्यरत थे।


आइए जानते हैं कि Lt Gen वीरेंद्र वत्स का सेना में करियर कैसा रहा है।


1988 में 19 कुमाऊं रेजिमेंट में कमीशन

Lt Gen वीरेंद्र वत्स ने 17 दिसंबर, 1988 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया। उनका मूल काडर 19 कुमाऊं रेजिमेंट है। प्रारंभिक प्रशिक्षण के बाद, उन्होंने इन्फैंट्री स्कूल से ट्रेनिंग ली और फिर डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में दाखिला लिया। यहां से कोर्स पूरा करने के बाद, उन्हें मांंउटेन ब्रिगेड का ब्रिगेड मेजर नियुक्त किया गया।


37 साल का समृद्ध मिलिट्री करियर

Lt Gen वीरेंद्र वत्स का भारतीय सेना में 37 साल का समृद्ध अनुभव है। कर्नल के रूप में, उन्होंने जनरल ऑफिसर के सहायक सैन्य सचिव के रूप में कार्य किया और नॉर्थ ईस्ट में ऑपरेशन राइनो के दौरान 19 कुमाऊं की कमान संभाली।


उन्होंने आर्मी ट्रेनर डायरेक्टर के रूप में आर्मी हेडक्वाटर में सेवाएं दी हैं और मिलिट्री ऑपरेशन डायरेक्टरेट में डायरेक्टर के रूप में भी कार्य किया है। ब्रिगेडियर के रूप में, वह ईस्ट अरुणाचल में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात 82 माउंटेन ब्रिगेड की कमान संभाल चुके हैं।


वह यूएन के सदस्य के रूप में कांगो मिशन का हिस्सा रह चुके हैं और मेजर जनरल बनने के बाद, उन्हें कश्मीर में 19 इन्फैंट्री डिवीजन का जनरल ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया।


अपने करियर में, उन्हें कई सम्मानों से नवाजा गया है, जिसमें ऑपरेशन राइनो के दौरान 19 कुमाऊं की कमान संभालने के लिए 26 जनवरी 2008 को सेना पदक (विशिष्ट) शामिल है।


रनिंग के शौकीन Lt Gen वीरेंद्र वत्स

NCC के नए DG Lt Gen वीरेंद्र वत्स की पत्नी का नाम नमिता वत्स है, जो एक कॉर्पोरेट प्रोफेशनल हैं। उनका एक बेटा भी है। Lt Gen वत्स सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं और उनके X अकाउंट से पता चलता है कि उन्हें रनिंग का बहुत शौक है।