Kanchana 4: राघव लॉरेंस की नई हॉरर-कॉमेडी में पूजा हेगड़े और नोरा फतेही की एंट्री
Kanchana 4 में नई कास्ट की घोषणा
राघव लॉरेंस की फिल्म में दिखेंगी 2 बॉलीवुड एक्ट्रेस
Kanchana 4 का अपडेट: हाल के दिनों में हॉरर-कॉमेडी फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है, और दर्शकों के बीच इनकी लोकप्रियता भी बढ़ी है। श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' के बाद इस जॉनर में लोगों की रुचि और बढ़ गई है। 'मुंज्या' और 'भूल भुलैया 3' ने भी दर्शकों को प्रभावित किया है। अब साउथ से एक नई खुशखबरी आई है।
राघव लॉरेंस की सफल फिल्म श्रृंखला 'कंचना 4' में दो नई अभिनेत्रियों की एंट्री हुई है। इस बात की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। फिल्म में राघव लॉरेंस के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जबकि नोरा फतेही भी सहायक भूमिका में होंगी।
निर्माताओं ने कहा, 'आपके डर की गहराइयों में भी वो आपको बांध लेगी और अपनी खूबसूरती से आपको मदहोश कर देगी। हम इस फिल्म में पूजा हेगड़े का स्वागत करते हैं।' इस श्रृंखला का पहला भाग 2007 में 'मुनी' नाम से आया था, इसके बाद 'कंचना', 'कंचना 2' और 'कंचना 3' भी रिलीज हुई थीं। सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। अब 'कंचना 4' की तैयारी चल रही है, और यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।
तीनों सितारों का वर्क फ्रंट
डायरेक्टर और अभिनेता राघव लॉरेंस 'कंचना 4' के अलावा 'बेंज' फिल्म का भी हिस्सा हैं, जो लोकेश कनगराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स का हिस्सा है। इस श्रृंखला की पहले तीन फिल्में 'कैथी', 'विक्रम' और 'लियो' पहले ही रिलीज हो चुकी हैं। फिलहाल, फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो चुकी है। पूजा हेगड़े 'जन नयगन' में लीड रोल में नजर आएंगी और दुलकर सलमान के साथ एक अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में भी काम कर रही हैं। इसके अलावा, वह वरुण धवन के साथ 'जवानी तो इश्क होना है' में भी मुख्य भूमिका निभाएंगी। वहीं, नोरा फतेही कन्नड़ फिल्म 'केडी द डेविल' में दिखाई देंगी।
