ISRO का गगनयान मिशन: 2027 में मानव अंतरिक्ष यान लॉन्च और चंद्रमा पर भारतीयों की यात्रा

गगनयान मिशन का महत्व

इसरो प्रमुख वी नारायणन.
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के प्रमुख वी नारायणन ने हाल ही में जानकारी दी कि उनकी एजेंसी का लक्ष्य 2040 तक भारतीयों को चंद्रमा पर भेजना है। इसके साथ ही, उनका पहला मानवयुक्त अंतरिक्ष यान मिशन 'गगनयान' 2027 में लॉन्च होने की योजना है।
नारायणन ने बताया कि इसरो कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिसमें 2035 तक एक राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2026 तक तीन मानवरहित 'गगनयान' मिशनों का संचालन शामिल है। इनमें से पहला मिशन, जिसमें एक अर्ध-मानव रोबोट 'व्योममित्र' होगा, दिसंबर 2025 में पूरा होने की उम्मीद है।
उन्होंने एक विशेष साक्षात्कार में कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2040 तक एक स्वदेशी मानवयुक्त चंद्र मिशन के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं, जिसके तहत हमें अपने नागरिकों को चंद्रमा पर भेजना और सुरक्षित रूप से वापस लाना होगा। इसके अलावा, एक शुक्र परिक्रमा मिशन (वीओएम) को भी मंजूरी दी गई है।”
फिलहाल खबर अपडेट की जा रही है.