IRCTC की विशेष यात्रा: 14 पवित्र धामों के दर्शन का सुनहरा अवसर

IRCTC ने एक विशेष यात्रा की घोषणा की है, जिसमें श्रद्धालुओं को 14 पवित्र धामों के दर्शन का अवसर मिलेगा। यह यात्रा 3 सितंबर से शुरू होगी और लगभग 18 दिनों तक चलेगी। यात्रियों को ट्रेन, होटल, और शाकाहारी भोजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जानें इस यात्रा के बारे में और अधिक जानकारी, जैसे कि किराया और यात्रा का कार्यक्रम।
 | 
IRCTC की विशेष यात्रा: 14 पवित्र धामों के दर्शन का सुनहरा अवसर gyanhigyan

धार्मिक यात्रा का अद्भुत अनुभव

यदि आप भारत के प्रमुख ज्योतिर्लिंगों और चारधाम के पवित्र स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं, तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है। IRCTC ने एक विशेष भारत गौरव देव दर्शन यात्रा की घोषणा की है, जिसमें श्रद्धालुओं को एक ही यात्रा में 3 प्रमुख धाम और 11 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। यह आध्यात्मिक यात्रा लगभग 18 दिनों और 17 रातों की होगी, जिसमें यात्री देश के कई प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। यह विशेष ट्रेन 3 सितंबर से शुरू होगी और यात्रा के दौरान श्रद्धालु लगभग 10,000 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। यात्रियों को ट्रेन, होटल, स्थानीय परिवहन और शुद्ध शाकाहारी भोजन जैसी सुविधाएं भी पैकेज में शामिल मिलेंगी.


14 पवित्र स्थलों की सूची

इन 14 पवित्र स्थलों के दर्शन होंगे:



  • काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग, वाराणसी

  • बैद्यनाथ धाम, देवघर

  • जगन्नाथ मंदिर और पुरी समुद्र तट

  • मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, श्रीशैलम

  • रामनाथस्वामी ज्योतिर्लिंग, विभीषण मंदिर और धनुषकोडी

  • भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग

  • घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और कैलाश मंदिर, एलोरा

  • त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग और पंचवटी

  • नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर और बेत द्वारका

  • सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ समुद्र तट और भालका तीर्थ

  • महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

  • ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग


यात्रियों को पंचवटी, बेट द्वारका, भालका तीर्थ, पुरी बीच, धनुषकोडी और एलोरा जैसी प्रसिद्ध जगहों का भ्रमण भी कराया जाएगा।


सीटों की संख्या और बंटवारा

इस लग्जरी डीलक्स एसी ट्रेन में केवल 150 श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था की गई है। सीटों का बटवारा इस प्रकार है:



  • सुपीरियर एसी1 : 30 सीटें

  • सुपीरियर एसी2 : 28 सीटें

  • डीलक्स एसी2 टियर: 36 सीटें

  • कंफर्ट एसी3 टियर: 56 सीटें


यात्री इस ट्रेन में दिल्ली सफदरजंग के अलावा गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, कानपुर और प्रयागराज स्टेशनों से बैठ सकते हैं। वापसी में भोपाल, झांसी, ग्वालियर, आगरा और मथुरा स्टेशनों पर उतर सकते हैं।


किराया और पैकेज की सुविधाएं

कितना है किराया?


पैकेज में क्या-क्या मिलेगा मुफ्त?



  • पूरी यात्रा डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन से होगी।

  • रास्ते में 06 रातें 3स्टार होटलों में ठहरने की व्यवस्था होगी, जबकि वाराणसी में वॉश एंड चेंज की सुविधा मिलेगी। बाकी 11 रातें ट्रेन के शानदार कोच में कटेंगी।

  • सुबह की चाय, नाश्ता, दोपहर और रात का शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। एसी कोच के यात्रियों के लिए ट्रेन के रेस्टोरेंट में ही खाना परोसा जाएगा।

  • सभी जगहों पर घूमने के लिए एसी गाड़ियां, यात्रियों का दुर्घटना बीमा और सुरक्षा गार्ड्स की सुविधा होगी।