IAS-IPS परीक्षा के अजीब सवाल जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगे
IAS-IPS परीक्षा की चुनौतियाँ
भारत की IAS-IPS यानी सिविल सर्विसेज की परीक्षा को विश्व की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है। इस परीक्षा में पूछे जाने वाले सवाल अक्सर बेहद चुनौतीपूर्ण होते हैं। यह माना जाता है कि IAS बनने के इच्छुक उम्मीदवार दिन-रात मेहनत करते हैं, ताकि वे इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।
IAS-IPS परीक्षा के सवाल:
हालांकि, प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद भी उम्मीदवारों के लिए राह आसान नहीं होती। कहा जाता है कि इस परीक्षा के बाद उन्हें इंटरव्यू में भी कठिन सवालों का सामना करना पड़ता है।
IAS के इंटरव्यू में कभी-कभी ऐसे अजीब सवाल पूछे जाते हैं, जिनके बारे में उम्मीदवारों ने शायद ही कभी सोचा हो। इन परीक्षाओं का उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवारों का चयन करना होता है। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल लाए हैं, जो IAS के इंटरव्यू में पूछे गए हैं।
पहला सवाल
तो चलिए, सोचिए और बताइए कि भारत के कुल कितने प्रतिशत भूभाग पर कृषि होती है?
जवाब: अगर नहीं पता, तो हम बता देते हैं, यह 4.51% है।
दूसरा सवाल
भारत में सिंचाई का सबसे बड़ा साधन क्या है?
जवाब: इसका उत्तर है, नहरें।
तीसरा सवाल
वो कौन है जो एक महीने बाद आती है और 24 घंटे साथ रहकर चली जाती है?
जवाब: इस सवाल का उत्तर देने में लड़की ने 2 मिनट सोचा और कहा, 'सर, इसका उत्तर है तारीख, क्योंकि कोई भी तारीख महीने में सिर्फ एक दिन के लिए आती है और फिर वापस चली जाती है।'
चौथा सवाल
ऐसी कौन-सी चीज है जिसे पीछे से इंसान ने बनाया और आगे से भगवान ने?
जवाब: इसका उत्तर है बैलगाड़ी।
पांचवा सवाल
अगर किसी कमरे में रखे फ्रिज के दरवाजे को खोल दिया जाए तो कमरा ठंडा होगा या गर्म?
जवाब: इसका उत्तर है कि कमरे का तापमान गर्म हो जाएगा।
