असम में डायन होने के संदेह में महिला की हत्या, एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 13 नवंबर (आईएएनएस)। असम के कोकराझार जिले में कथित तौर पर डायन होने के संदेह में एक महिला की हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
 | 

यह घटना असम के कोकराझार जिले में गोसाईगांव क्षेत्र के भोगझारा समरपुर गांव में दर्ज की गई और मृतक महिला की पहचान मार्शिला मुर्मू के रूप में की गई है।

सोमवार को घटना सामने आने के बाद ग्रामीणों ने महिला की हत्या में शामिल होने के संदेह में उसी इलाके के फुलकुमारी गांव निवासी लखन टुडू नामक व्यक्ति को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने दावा किया है कि उसने नशे की हालत में मुर्मू की हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

इससे पहले सितंबर में अज्ञात बदमाशों ने डायन होने के संदेह में एक बूढ़ी महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। यह घटना गोलपाड़ा जिले में हुई थी

--आईएएनएस

एसकेपी