82 वर्षीय दादी ने पीठ दर्द के लिए निगले 8 जिंदा मेंढक, जानें क्या हुआ

चीन में अजीबोगरीब इलाज का मामला

(सांकेतिक तस्वीर)Image Credit source: Getty Images
चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो से एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां एक 82 वर्षीय महिला ने अपनी कमर के दर्द का एक अजीब घरेलू उपाय अपनाया, जिसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। यह बुजुर्ग महिला लंबे समय से हर्नियेटेड डिस्क की समस्या से जूझ रही थीं।
किसी ने उन्हें सलाह दी कि जिंदा मेंढक निगलने से उनका दर्द ठीक हो जाएगा। इसके बाद, झांग सरनेम की इस दादी ने बिना किसी संकोच के अपने परिवार से आठ छोटे जिंदा मेंढक मंगवाए और उन्हें निगल लिया।
निगलने के बाद की स्थिति
अब सोचिए, इसके बाद क्या हुआ। उनकी पीठ का दर्द तो कम नहीं हुआ, बल्कि यह उपाय उनके लिए गंभीर समस्या बन गया। मेंढक निगलने के तुरंत बाद उनका पाचन तंत्र बिगड़ गया और उन्हें पेट में तेज दर्द महसूस हुआ, जिससे चलना भी मुश्किल हो गया। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
एक रिपोर्ट के अनुसार, जब उनके बेटे ने डॉक्टरों को बताया कि उनकी मां ने 8 जिंदा मेंढक निगले हैं, तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। जांच में पता चला कि मेंढकों के कारण महिला के शरीर में खतरनाक परजीवी घुस गए थे।
अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि मेंढक निगलने से मरीज का पाचन तंत्र गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही, परजीवी संक्रमण के संकेत देने वाली ऑक्सीफिल कोशिकाओं में भी वृद्धि देखी गई।