2026 के लिए शुभ मुहूर्त: जानें कौन सी तिथियां हैं विशेष
2026 की शुभ तिथियों की जानकारी
वर्ष 2026 की शुभ तिथियांImage Credit source: Freepik
2026 के शुभ मुहूर्त: हिंदू परंपरा में, लोग शुभ कार्यों के लिए पंचांग की सही तिथि और मुहूर्त का ध्यान रखते हैं। जैसे विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या नए कार्य की शुरुआत के लिए सही तिथि देखी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ तिथियां अपने आप में शुभ मानी जाती हैं?
इन तिथियों पर आपको पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं होती। आप बिना किसी संकोच के शुभ कार्य कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि ये तिथियां कौन-कौन सी हैं और 2026 में कब आएंगी?
बसंत पंचमी
बसंत पंचमी का त्योहार बसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। यह हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल, यह त्योहार 23 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा की जाती है, और यह विवाह सहित कई शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त माना जाता है।
फुलेरा दूज
फाल्गुन शुक्ल की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है, जो होली से पहले आता है। इस दिन श्रीकृष्ण और राधा की पूजा की जाती है। यह दिन विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्यों के लिए सर्वोत्तम माना जाता है। इस साल यह पर्व 19 फरवरी को मनाया जाएगा।
अक्षय तृतीया
वैशाख माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा से बड़ा लाभ मिलता है। यह दिन दान, स्नान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ होता है। इस साल यह पर्व 19 अप्रैल को मनाया जाएगा।
जानकी नवमी
हर साल वैशाख मास की नवमी तिथि को जानकी नवमी मनाई जाती है, जो माता सीता के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा का विधान है। इस साल यह पर्व 25 अप्रैल को मनाया जाएगा।
गंगा दशहरा
ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को गंगा दशहरा मनाया जाता है। यह पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर आने का प्रतीक है। इस दिन गंगा स्नान, दान और पूजा से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है। यह तिथि अबूझ मुहूर्त है, यानी इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे किया जा सकता है। इस साल यह पर्व 25 मई को मनाया जाएगा।
भड़ली नवमी
आषाढ़ माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को भड़ली नवमी कहा जाता है। इस दिन भी बिना पंचांग देखे विवाह, गृह प्रवेश और अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस साल भड़ली नवमी 22 जुलाई को मनाई जाएगी।
देवउठनी एकादशी
कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु चार माह की योगनिद्रा से जागते हैं। इस दिन से विवाह और अन्य शुभ कार्यों पर लगी पाबंदी हट जाती है। इस साल देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें: Vrat And Festival 2026: जनवरी में 5 बड़े फेस्टिवल साल 2026 में किस तारीख को कौन सा त्योहार और पर्व? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
