16 अप्रैल 2026: 13 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
मौसम का पूर्वानुमान
16 अप्रैल 2026 का मौसम: देश में गर्मी के बीच एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 13 राज्यों के लिए बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे बाहर जाने से बचें। पहाड़ी क्षेत्रों में भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। यदि आप यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो मौसम की जानकारी अवश्य देखें, अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश का सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
आकाशीय बिजली और वज्रपात से नुकसान की आशंका है। उत्तर-दक्षिण गर्त अब दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश से कोमोरिन क्षेत्र तक विदर्भ, मराठवाड़ा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से होकर निचले क्षोभमंडलीय स्तर पर गुजरता है। अब हम आपको बताते हैं कि देश के अन्य राज्यों में मौसम का हाल कैसा रहेगा। हम जिलावार बारिश के पूर्वानुमान की जानकारी भी देंगे…
13 राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, 16 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। 17 अप्रैल को उत्तराखंड और पंजाब में भी बारिश और तूफान का अलर्ट है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है। घर से बाहर निकलते समय सावधानी बरतें।
दिल्ली में मौसम का हाल
दिल्ली (17 अप्रैल- बादल गरजने की संभावना): 16 अप्रैल को दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ेगी, लेकिन 17 अप्रैल से आसमान में बादल छाने लगेंगे। पश्चिमी, दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवा चल सकती है। 16 अप्रैल को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल
यूपी (16 अप्रैल- बारिश की कोई चेतावनी नहीं): मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 अप्रैल को बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन कई जिलों में प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। जिन जिलों में गर्मी अधिक होगी, उनमें गोरखपुर, देवरिया, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया, जौनपुर, बस्ती, मिर्जापुर, कानपुर, लखनऊ, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, बरेली, झांसी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मेरठ और हापुड़ शामिल हैं। लखनऊ में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
बिहार में मौसम का हाल
बिहार (16 अप्रैल- बारिश का कोई अलर्ट नहीं): आईएमडी के अनुसार, बिहार में 16 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन 20 से अधिक जिलों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। जिन जिलों में तापमान बढ़ने की संभावना है, उनमें पटना, गया, जहानाबाद, भोजपुर, सारण, सिवान, गोपालगंज, बक्सर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, भागलपुर और अररिया शामिल हैं।
उत्तराखंड में मौसम का हाल
उत्तराखंड (17 अप्रैल- बारिश-तूफान की चेतावनी): उत्तराखंड में 17 अप्रैल को बारिश और आंधी की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है, उनमें नैनताल, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, देहरादून, उत्तर काशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली शामिल हैं। देहरादून में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
हरियाणा में मौसम का हाल
हरियाणा (16 अप्रैल- बारिश की कोई संभावना): हरियाणा में 16 अप्रैल को बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। लेकिन गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है। जिन जिलों में गर्मी अधिक होगी, उनमें भिवानी, रोहतक, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, हिसार, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत और पंचकुला शामिल हैं। चंडीगढ़ में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
हिमाचल में मौसम का हाल
हिमाचल (17 अप्रैल- बारिश-आंधी का अलर्ट): मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को शिमला, मंडी, सोलन, लाहौल और स्पीति, हमीरपुर, कुल्लू में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। मनाली में 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
पंजाब में मौसम का हाल
पंजाब (17 अप्रैल- हल्की बारिश की संभावना): मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 17 अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है, उनमें अमृतसर, तरन तारन, बठिंडा, पठानकोट, गुरदासपुर, मोहाली, होशियारपुर और कपूरथला शामिल हैं।
जम्मू-कश्मीर में मौसम का हाल
जम्मू-कश्मीर (16 अप्रैल- मूसलाधार बारिश की चेतावनी): आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में 16 अप्रैल को बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों में बारिश की चेतावनी है, उनमें मुजफ्फराबाद, श्रीनगर, किश्तवार, कुपवाड़ा, बारामूला, गांदरबल, उधमपुर, पुंछ, अनंतनाग और पुलवामा शामिल हैं। बारिश के कारण तापमान में 3 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।
