मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐतिहासिक नगर आगमन और विकास योजनाओं की घोषणा
मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री मोहन यादव का शहर में पहला आगमन भव्य स्वागत के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी उपस्थित थे। क्षेत्रीय विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने स्वागत भाषण दिया और मुख्यमंत्री का नगर में स्वागत किया। मंच पर नपा अध्यक्ष शशि यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।
विधानसभा में विकास कार्यों के लिए क्षेत्रीय विधायक श्री रघुवंशी ने कई मांगों का पत्र प्रस्तुत किया, जिसे क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय कृषि मंत्री ने पढ़ा। मुख्यमंत्री यादव ने अपने भाषण में शहर में एक नए सरकारी अस्पताल का नाम सिद्ध संत साकेत वासी बाबा जगन्नाथ दास जी के नाम पर रखने की घोषणा की। इसके साथ ही, उन्होंने 150-बेड के अस्पताल का उद्घाटन किया, जिसकी लागत लगभग 32 करोड़ रुपए है। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने 85 करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमि पूजन भी किया।
रोड शो का आयोजन
रोड शो में हुआ ऐतिहासिक स्वागत
मुख्यमंत्री के पहले नगर आगमन पर एक किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित किया गया। नगरवासियों ने विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाकर भव्य स्वागत किया। विशेष रूप से नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव के नेतृत्व में नपा बासौदा और गगन दुवै के नेतृत्व में ब्राह्मण समाज तथा शहर के कई सामाजिक और व्यापारिक संगठनों ने पुष्प वर्षा की। मुख्यमंत्री ने मंच से आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री का संदेश
बासौदा मेरे प्राणों में बसता है
जब शिवराज सिंह चौहान मंच पर आए, तो जनता ने जोरदार जय घोष किया। मांग पत्र के आधार पर पिपरिया और चौराबर सिंचाई योजना की घोषणा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि विदिशा-बासौदा क्षेत्र जनसंघ के समय से हमारा गण रहा है, और यहां के विकास के लिए जो भी मांग की जाएगी, उसे पूरा किया जाएगा।
जनता ने नारे लगाए: “आंधी नहीं, तूफान है, शिवराज सिंह चौहान है।” शिवराज सिंह चौहान ने भी अभिवादन स्वीकारते हुए कहा, “गंजबासौदा मेरे प्राणों में बसता है।” उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र राज्यमाता सिंधिया को भी प्रिय रहा है, और यहां से अटल जी, सुषमा स्वराज जी चुनाव लड़ चुके हैं। अब यह क्षेत्र माननीय शिवराज सिंह चौहान की कर्मभूमि है। साथ ही उन्होंने कहा कि गंज बासौदा का नाम वासुदेव नगर रखने के लिए प्रस्ताव केंद्र को भेजा जाएगा।
