भारत की टेस्ट सीरीज: वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों की तारीखें घोषित

भारत का होम सीजन शुरू होने वाला है

भारत: टीम इंडिया का घरेलू सत्र जल्द ही शुरू होने वाला है। इस दौरान कई विदेशी टीमें भारत का दौरा करेंगी। कुछ टीमें केवल वाइट बॉल सीरीज खेलेंगी, जबकि अन्य सभी तीन प्रारूपों में मुकाबले करेंगी। वेस्टइंडीज की टीम भी इस साल भारत आएगी, और दक्षिण अफ्रीका भी लंबे समय बाद भारत का दौरा करेगा। आइए जानते हैं कि वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के मैच कब और कितने होंगे।
वेस्टइंडीज का टेस्ट दौरा
वेस्टइंडीज की टीम लगभग 6 साल बाद भारत का टेस्ट दौरा करेगी। आखिरी बार यह टीम 2019 में भारत आई थी, जहां उसे क्लीनस्वीप का सामना करना पड़ा था। वेस्टइंडीज और भारत के बीच 2 टेस्ट मैच होंगे, जो अक्टूबर में आयोजित किए जाएंगे। पहले टेस्ट का आयोजन नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा, जबकि दूसरा टेस्ट अब दिल्ली में खेला जाएगा।
मैचों की तारीखें
तारीख | मैच | स्थान |
अक्टूबर 02, गुरुवार - अक्टूबर 06, सोमवार | पहला टेस्ट |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
|
अक्टूबर 10, शुक्रवार - अक्टूबर 14, मंगलवार | दूसरा टेस्ट |
अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
|
दक्षिण अफ्रीका का दौरा
दक्षिण अफ्रीका की टीम भी भारत का दौरा करेगी और तीनों प्रारूपों में सीरीज खेलेगी। यह टीम भी 6 साल बाद भारत में टेस्ट सीरीज खेलेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी20 मैच होंगे।
दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट सीरीज 14 जून से शुरू होगी, जबकि वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा। टी20 सीरीज की शुरुआत 9 दिसंबर से होगी।
मैचों की तारीखें
तारीख | मैच | स्थान |
नवंबर 14, शुक्रवार - नवंबर 18, मंगलवार
|
पहला टेस्ट |
ईडन गार्डन्स, कोलकाता
|
नवंबर 22, शनिवार - नवंबर 26, बुधवार
|
दूसरा टेस्ट |
बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी
|
नवंबर 30, रविवार | पहला वनडे |
JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची
|
3 दिसंबर, बुधवार | दूसरा वनडे |
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, रायपुर
|
6 दिसंबर, शनिवार | तीसरा वनडे |
डॉ. Y.S. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
|
9 दिसंबर, मंगलवार | पहला टी20I |
बराबती स्टेडियम, कटक
|
11/12/2025, गुरुवार | दूसरा टी20I |
महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
|
14 दिसंबर | तीसरा टी20I |
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला
|
17 दिसंबर | चौथा टी20I |
भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ
|
19 दिसंबर, शुक्रवार | पांचवां टी20I |
नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
|