बिहार : पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी और तारकिशोर की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा

पटना, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव से पहले बिहार सरकार ने प्रदेश के दो पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और तारकिशोर प्रसाद की सुरक्षा बढ़ाने का निर्णय लिया है। ये दोनों उपमुख्यमंत्री अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। इसे लेकर गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
 | 
gyanhigyan

गृह विभाग ने बिहार के पुलिस महानिदेशक को दोनों पूर्व उपमुख्यमंत्री को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। आदेश में कहा गया है कि लोकसभा चुनाव के दौरान होने वाले दौरों को देखते हुए तथा प्राप्त आकलन रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है। बताया जाता है कि इसके तहत करीब एक दर्जन सुरक्षाकर्मी होते हैं, जिनमें कई कमांडो भी होते हैं। उल्‍लेखनीय है कि तेजस्वी यादव ने बुधवार को पूर्णिया से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी है।

--आईएएनएस

एमएनपी/एसजीके