बिजनौर में प्रेमी की धुनाई, शादी की खुशखबरी देने पहुंचा था
बिजनौर में प्रेम कहानी का अनोखा मोड़
Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के शेरकोट कस्बे में एक प्रेमी की कहानी ने उस समय नया मोड़ लिया जब वह अपनी शादी की खुशखबरी देने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। इस दौरान वह बिना कपड़ों के पकड़ा गया। तीन बच्चों की मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख ससुराल वालों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने प्रेमी की जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, नहटौर का निवासी आसिफ कुरैशी पिछले सात वर्षों से सऊदी अरब में काम कर रहा था। हाल ही में वह ईद मनाने अपने घर आया था। इसी बीच, उसका रिश्ता गाजियाबाद में तय हो गया। नई जिंदगी की शुरुआत से पहले, उसने अपनी पुरानी प्रेमिका को यह खुशखबरी देने और मिठाई खिलाने के लिए शेरकोट जाने का निर्णय लिया। आसिफ अपने साथ खजूर और मिठाई लेकर गया था।
रोशनदान से खुली पोल, फिर हुई धुनाई
महिला ने अपने प्रेमी को खाने के बहाने कमरे में बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया। जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला, तो परिवार वालों को शक हुआ। जब ससुराल वालों ने रोशनदान से झांककर देखा, तो उनके होश उड़ गए। आसिफ और महिला आपत्तिजनक स्थिति में थे। परिजनों ने तुरंत दरवाजा खुलवाया और आसिफ पर टूट पड़े। हंगामे की आवाज सुनकर पड़ोसी भी इकट्ठा हो गए और सभी ने मिलकर आसिफ की धुनाई की।
घंटों फोन पर रहती थी व्यस्त
महिला के देवर ने बताया कि उसकी भाभी पिछले कुछ दिनों से फोन पर घंटों व्यस्त रहती थी। परिवार को शक था, लेकिन ठोस सबूत का इंतजार कर रहे थे। जब प्रेमी खुद घर पहुंचा, तो सारा राज खुल गया।
बिना पुलिस कार्रवाई के भेजा वापस
इस हंगामे में गांव के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। परिवार की इज्जत और बदनामी के डर से ससुराल पक्ष ने पुलिस को सूचना नहीं दी। प्रेमी आसिफ को ‘अच्छा सबक’ सिखाने के बाद उसे नहटौर वापस भेज दिया गया।
