नींबू के साथ इन चीजों का सेवन हो सकता है हानिकारक
नींबू का सेवन और उसके लाभ
इंटरनेट डेस्क। आपने नींबू के स्वास्थ्य लाभों के बारे में सुना होगा। इसमें विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट्स और डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ विशेष खाद्य पदार्थों के साथ नींबू का सेवन करना हानिकारक हो सकता है? आइए जानते हैं इसके बारे में।
डेयरी उत्पादों के साथ
डेयरी प्रॉडक्ट्स के साथ
नींबू का एसिड दूध या दही जैसे डेयरी उत्पादों को फाड़ सकता है, जिससे पाचन में समस्या आ सकती है। इससे गैस, एसिडिटी और पेट में भारीपन महसूस हो सकता है।
आम और इमली के साथ
आम और इमली के साथ
नींबू, आम और इमली सभी खट्टे होते हैं। इनका एक साथ सेवन करने से अत्यधिक एसिडिटी हो सकती है, जो पेट दर्द और छालों का कारण बन सकती है।
सिरका, खीरा और टमाटर के साथ
सिरका, खीरा और टमाटर के साथ
इनकी तासीर ठंडी होती है और सिरका तथा टमाटर में पहले से ही एसिड होता है। ऐसे में नींबू मिलाने से एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।
