नासिक के बाबा अशोक खरात का काला इतिहास: 46 साल पहले की दरिंदगी का खुलासा
अशोक खरात के कुकर्मों का खुलासा
Nashik Kharat News: नासिक के बाबा अशोक खरात के कुकर्मों की सूची लगातार बढ़ती जा रही है। ताबीज और झाड़-फूंक के नाम पर महिलाओं का शोषण करने वाले इस व्यक्ति का असली चेहरा अब उजागर हो चुका है। पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि खरात का आपराधिक इतिहास आज का नहीं, बल्कि लगभग 45 साल पुराना है। 20 साल की उम्र में उसने अपनी एक रिश्तेदार महिला के साथ जो घिनौना कृत्य किया, उसका सच अब सबके सामने आ गया है।
यह मामला 1980 का है, जब अशोक खरात (तब लक्ष्मण खरात) केवल 20 वर्ष का था। उसने अहिल्यानगर जिले के कोपरगांव तालुका में अपनी दूर की रिश्तेदार को जादू-टोने के बहाने फंसाया। उस महिला के निःसंतान होने का फायदा उठाकर खरात ने अनुष्ठान के नाम पर उसका यौन शोषण किया।
जब ग्रामीणों को इस घटना का पता चला, तो उन्होंने खरात को रंगे हाथों पकड़कर उसकी पिटाई की। गांव में तनाव बढ़ने के कारण खरात रातों-रात वहां से भाग गया।
गुमनामी का 15 साल का सफर
इस घटना के बाद खरात लगभग 15 सालों तक लापता रहा। इस दौरान वह कहां था और किसके संरक्षण में था, यह आज भी एक रहस्य है। 15 साल बाद जब वह अपने पैतृक गांव कहंदलवाड़ी लौटा, तो उसने अपना नाम बदलकर 'अशोक खरात' रख लिया था। पुलिस अब उसके इस अज्ञात प्रवास और नाम बदलने के पीछे के कारणों की गहनता से जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो का जाल
खरात की हैवानियत केवल पुराने मामलों तक सीमित नहीं है। वर्तमान में उसके कई आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जांच में पता चला है कि खरात से जुड़े लगभग 15 से 17 अश्लील वीडियो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और यहां तक कि पोर्न साइटों पर भी प्रसारित किए गए हैं। वह महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर न केवल उनका शारीरिक शोषण करता था, बल्कि उनके वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल भी करता था।
पुलिस की कार्रवाई
अब कई महिलाएं खरात के खिलाफ गंभीर आरोप लगा रही हैं। पुलिस का मानना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, और भी चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। खरात के 46 साल पुराने रिकॉर्ड की जांच के बाद पुलिस अब उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी है।
