दिवाली 2025: लक्ष्मी पूजा और शुभकामनाएं
दिवाली 2025 का पर्व आज देशभर में मनाया जाएगा, जो अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। जानें इस पर्व का महत्व और कैसे यह घर में धन और समृद्धि लाता है।
Oct 20, 2025, 12:19 IST
|
दिवाली का पर्व और उसकी महत्ता
दिवाली 2025 का त्योहार आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व अंधकार पर प्रकाश और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। इस दिन, अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा विधिपूर्वक की जाती है। यह तिथि कार्तिक मास की अमावस्या को आती है और इसे हिंदू पंचांग में सबसे पवित्र दिन माना जाता है।
कहा जाता है कि भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों का वनवास समाप्त कर अयोध्या लौटने पर नगरवासियों ने दीप जलाकर अंधकार को दूर किया और खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही, दिवाली को मां लक्ष्मी के अवतरण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन लक्ष्मीजी की पूजा करने से घर में धन, सुख और समृद्धि का वास होता है।