दिवाली 2025: जानें कब मनाई जाएगी और लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली 2025 को लेकर लोगों में उत्सुकता है कि यह पर्व कब मनाया जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, इस वर्ष दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी। जानें लक्ष्मी पूजन का सही समय और व्रत कैसे करें। इस लेख में दिवाली के महत्व और पूजा विधि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
 | 

दिवाली 2025 की तिथि और पूजा का समय

दिवाली 2025 को लेकर लोगों में उत्सुकता है कि यह पर्व किस दिन मनाया जाएगा। कुछ लोग इसे 20 अक्टूबर को मनाने की बात कर रहे हैं, जबकि अन्य का कहना है कि यह 21 अक्टूबर को होगा। इस पर्व के सही दिन को लेकर असमंजस बना हुआ है। आइए जानते हैं लक्ष्मी पूजन का सही समय और शुभ मुहूर्त क्या है।


ज्योतिषियों के अनुसार, इस वर्ष दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाना सबसे उचित रहेगा। इस दिन अमावस्या तिथि दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर अगले दिन 21 अक्टूबर को 5:54 बजे तक रहेगी। इसके अलावा, 20 अक्टूबर को अमावस्या तिथि प्रदोष और निशीथ काल में भी रहेगी, जिससे इस दिन दिवाली मनाना सबसे शुभ माना जा रहा है।


द्रिक पंचांग के अनुसार, 21 अक्टूबर को दिवाली मनाना इसलिए उचित नहीं है क्योंकि सूर्यास्त से पहले अमावस्या समाप्त हो जाएगी और प्रतिपदा लग जाएगी। दीपावली को निशीथ कालीन पर्व माना जाता है, इसलिए लक्ष्मी पूजन रात के समय किया जाता है और इसे अमावस्या के समाप्त होने से पहले मनाना चाहिए।


लक्ष्मी पूजन के लिए शुभ मुहूर्त (Lakshmi Puja Shubh Muhurat Time)


  • अपराह्न मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत): 03:44 से शाम 05:46 बजे तक

  • शाम मुहूर्त (चर): 05:46 से 07:21 बजे तक

  • रात्रि मुहूर्त (लाभ): रात 10:31 से 21 अक्टूबर की सुबह 12:06 बजे तक

  • उषाकाल मुहूर्त (शुभ, अमृत, चर): 21 अक्टूबर की सुबह 01:41 से सुबह 06:26 बजे तक


लक्ष्मी पूजा व्रत कैसे करें? (Lakshmi Puja Vrat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, 20 अक्टूबर को प्रातः जल्दी उठकर सबसे पहले अपने परिवार के पूर्वजों और कुल देवी-देवताओं का पूजन करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। अमावस्या के चलते इस दिन पूर्वजों को याद करना और निमित्त श्राद्ध पूजन करना भी महत्वपूर्ण है। पूरे दिन व्रत रखकर मां लक्ष्मी की आराधना करें और शाम को लक्ष्मी पूजा के बाद ही भोजन ग्रहण करें।