दिल्ली में भाजपा की गुंडागर्दी के 'आप' के दावे को पुलिस ने किया खारिज

नई दिल्ली, 4 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। दिल्ली में बुधवार को मतदान होना है। वहीं, आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की गुंडागर्दी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
 | 
gyanhigyan

"आप" ने जंगपुरा से भाजपा के प्रत्याशी तरविंदर मारवाह पर आरोप लगाया है कि वह सरेआम महिलाओं के साथ बदतमीजी कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी (आप) ने सोशल मीडिया के जरिए कई वीडियो जारी किए हैं, जिनमें यह दावा किया गया है कि भाजपा के गुंडे सड़कों पर लोगों के साथ मारपीट कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी (आप) का कहना है कि यदि ये लोग सत्ता में आ गए, तो क्या हाल होगा, इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

हालांकि, पुलिस ने आम आदमी पार्टी के इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि 3 फरवरी को सिद्धार्थ एन्क्लेव के पॉकेट-बी के पास महिलाओं के बीच भोजन वितरण (भंडारा) को लेकर झगड़ा हुआ था, जो पूरी तरह से एक निजी विवाद था और इस मामले में कोई राजनीतिक एंगल नहीं था।

पुलिस ने यह भी बताया कि किसी महिला ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

बता दें कि सोमवार की रात भी कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंची आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी और उनके साथ मौजूद कई लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

--आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम