दिल्ली कांग्रेस ने बनाए तीन वॉर रूम, चुनाव प्रचार को मिलेगी धार

नई दिल्ली, 13 मई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के रण में तमाम राजनीतिक दलों ने अब अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। तमाम राजनीतिक दल इन दिनों अपनी रणनीति बनाते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने देश की राजधानी दिल्ली में वॉर रूम बनाए हैं।
 | 

कांग्रेस ने चुनाव कैंपेन को धार देने के लिए सोशल मीडिया वॉर रूम बनाए हैं। पार्टी की ओर से तीन लोकसभा क्षेत्र में अलग-अलग वॉर रूम बनाए गए हैं।

दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बताया कि वॉर रूम के माध्यम से पार्टी के कैंपेन को और मजबूत किया जाएगा। हमें हमारे मुद्दे और मोदी सरकार की नाकामी को सोशल मीडिया के जरिए जनता तक पहुंचाया जाएगा।

बता दें, दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। सात में से चार लोकसभा सीट पर आम आदमी पार्टी और तीन लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे।

--आईएएनएस

पीएसके/एसकेपी