केंद्र सरकार का कर्मचारियों के लिए त्योहारी बोनस की घोषणा

केंद्र सरकार ने अपने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B कर्मचारियों के लिए 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस की घोषणा की है। यह बोनस उन कर्मचारियों को मिलेगा जिन्होंने 31 मार्च 2025 तक कम से कम छह महीने काम किया है। इस निर्णय से लाखों कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को लाभ होगा, जिससे उनके परिवारों में खुशी और राहत की उम्मीद है। जानें इस बोनस के पात्रता मानदंड और गणना की प्रक्रिया के बारे में।
 | 

कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस

केंद्र सरकार का कर्मचारियों के लिए त्योहारी बोनस की घोषणा

त्योहारी मौसम से पहले, केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। मोदी सरकार ने ग्रुप C और गैर-राजपत्रित ग्रुप B के कर्मचारियों को उत्पादकता-संबंधी बोनस के रूप में 30 दिन के वेतन के बराबर एड-हॉक बोनस देने का निर्णय लिया है। वित्त मंत्रालय ने सोमवार को इस संबंध में आदेश जारी किया, जिसमें 2024-25 के लिए बोनस की राशि ₹6,908 निर्धारित की गई है।

किसे मिलेगा लाभ?
– यह बोनस उन सभी कर्मचारियों को दिया जाएगा जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में रहेंगे और जिन्होंने कम से कम छह महीने लगातार काम किया है।

– यदि किसी ने पूरे वर्ष काम नहीं किया है, तो उसे प्रो-राटा आधार पर बोनस मिलेगा, यानी जितने महीने काम किया है, उसके अनुसार।

– केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के योग्य कर्मचारी भी इस बोनस के लिए पात्र होंगे।

– केंद्र शासित प्रदेशों के वे कर्मचारी जो केंद्र सरकार के वेतन ढांचे के अंतर्गत आते हैं और किसी अन्य बोनस या एक्स-ग्रेशिया के लिए पात्र नहीं हैं, उन्हें भी यह लाभ मिलेगा।

– एड-हॉक कर्मचारी, जिनकी सेवा में कोई रुकावट नहीं है, भी इस बोनस के लिए योग्य होंगे।

– कैजुअल श्रमिक, जिन्होंने पिछले तीन वर्षों में निर्धारित दिनों तक काम किया है, उन्हें भी बोनस मिलेगा, जिसकी राशि ₹1,184 तय की गई है।

अन्य महत्वपूर्ण बातें
केवल वही कर्मचारी पात्र होंगे जो 31 मार्च 2025 तक सेवा में बने रहेंगे।
जो कर्मचारी इस तिथि से पहले रिटायर, इस्तीफा या निधन के कारण सेवा से बाहर हो गए, उनमें से केवल वे ही पात्र होंगे जिन्होंने कम से कम छह महीने की सेवा की हो।
जो कर्मचारी डेप्युटेशन पर अन्य संगठनों में कार्यरत हैं, उन्हें बोनस उनकी वर्तमान संस्था द्वारा दिया जाएगा।
बोनस की राशि हमेशा निकटतम रुपये तक राउंड की जाएगी।
बोनस की गणना कैसे होगी?
बोनस की गणना अधिकतम ₹7,000 मासिक वेतन पर की जाएगी। उदाहरण के लिए – ₹7,000 × 30 ÷ 30.4 = ₹6,907.89 (जिसे ₹6,908 तक राउंड किया गया है)। यह निर्णय लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के जवानों को सीधा लाभ पहुंचाएगा। इस त्योहारी बोनस से उनके परिवारों को बड़ी राहत और खुशी मिलने की संभावना है।