आज का राशिफल 6 मई 2026: धन लाभ और नई नौकरी के अवसर
आज का राशिफल 6 मई 2026
आज का राशिफल: बुधवार, 6 मई को चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र के साथ गोचर करेगा, जिससे कई राशियों के लिए अचानक धन प्राप्ति के अवसर बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई नौकरी पाने की संभावनाएं बेहतर होंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिल सकता है।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज शुभ समाचार मिल सकते हैं। अटका धन मिलने की संभावना है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नए कार्य की रूपरेखा बनेगी और जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। आज मन में जो भय था, वह दूर होगा। सतर्क रहें, विरोधी परेशान कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिद करने से नुकसान हो सकता है। मानसिक प्रसन्नता के लिए विवादों से बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज रिश्तों में सुधार का दिन है। विवाद बातचीत से सुलझेंगे और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सामाजिक रूप से यश और सम्मान प्राप्त होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साहजनक है। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा है, लेकिन यात्रा से बचें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को आज पुरानी कहासुनी का मलाल रह सकता है। कार्यस्थल पर मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन पारिवारिक समस्याओं का समाधान होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के युवाओं को उच्च अध्ययन के लिए घर से दूर जाना पड़ सकता है। निजी कार्यों को टालने से समस्या बढ़ सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज नई योजनाओं का शुभारंभ है। साझेदारी में काम शुरू करने का समय अनुकूल है। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों का मन पारिवारिक कलह के कारण अशांत रह सकता है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से दिन उत्तम है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज खुशियों का दिन है। परिणय चर्चाओं में सफलता के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का मन आज कई कार्यों को एक साथ करने का बनेगा। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से यश मिलेगा।
कुम्भ राशि
कुम्भ राशि के युवाओं को करियर के बेहतर विकल्पों की तलाश रहेगी। रुके हुए कार्यों में गति आएगी।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन विस्तार का है। नए व्यावसायिक समझौते लाभकारी होंगे।
व्यापार भविष्य:
आज शुद्ध ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी को बाजार में मिलेजुले रुझान देखने को मिल सकते हैं।
तेजी: उड़द, गेहॅू, मोट, अरंडी, बिनौला, घी, तेल के भाव में तेजी होगी।
सामान्य घटबढ़: रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना, हैसियन के भाव में साधारण तेजी होगी।
आज के भाग्यशाली अंक: 2,6,3,8
