असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025: नई तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी

असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित कर दी गई है, और नई तिथि 6 अप्रैल निर्धारित की गई है। एडमिट कार्ड अब 1 अप्रैल को जारी होंगे। जानें परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ और डाउनलोड प्रक्रिया।
 | 

असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा स्थगित

असम पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025: नई तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी

भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की है.
Image Credit source: Assam Police

असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इसके साथ ही एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि भी आगे बढ़ा दी गई है। आज, 17 मार्च को सुबह 11 बजे एडमिट कार्ड जारी होने वाला था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। असम राज्य पुलिस भर्ती बोर्ड ने परीक्षा और एडमिट कार्ड की नई तिथियों की घोषणा की है।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, असम पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा अब 23 मार्च के बजाय 6 अप्रैल को आयोजित की जाएगी, और एडमिट कार्ड 1 अप्रैल को जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। एडमिट कार्ड 1 अप्रैल को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा, जिसे अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

Assam Police Constable Admit Card 2025: डाउनलोड कैसे करें

  • SLPRB की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर सबमिट करें।
  • लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • अब इसे चेक करें और प्रिंट निकाल लें।

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी के साथ एक वैध पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस लाना अनिवार्य होगा। इनकी जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।

Assam Police Constable Bharti 2025: पदों की संख्या

इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से असम पुलिस में कांस्टेबल (यूबी) के 1,645 पद, कांस्टेबल (एबी) के 2,300 पद, एपीआरओ में कांस्टेबल (यूबी) के 1 पद, पहाड़ी जनजाति के लिए बैकलॉग के 144 पद, नाविक के 58 पद, पुलिस कांस्टेबल (संचार) के 204 पद, और अन्य विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।

ये भी पढ़ें – किस राज्य में हैं सबसे अधिक सरकारी MBBS सीटें?