अंडा: शाकाहारी या मांसाहारी? वैज्ञानिकों ने दिया स्पष्ट उत्तर

अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी?
नमस्कार दोस्तों, हमारे लेख में आपका स्वागत है। आपने शायद यह सवाल सुना होगा कि पहले अंडा आया या मुर्गी? क्या अंडा मांसाहारी है या शाकाहारी? यह एक ऐसा प्रश्न है जो हमेशा चर्चा में रहता है। वैज्ञानिकों ने इस विषय पर शोध किया है और निष्कर्ष निकाला है कि अंडा शाकाहारी है। हालांकि, कुछ लोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन हम यहाँ वैज्ञानिक दृष्टिकोण पर चर्चा करेंगे।
आइए जानते हैं अंडा शाकाहारी है या मांसाहारी

आपने देखा होगा कि शाकाहारी लोग अंडे को मांसाहारी मानते हैं क्योंकि यह मुर्गी से आता है। लेकिन वैज्ञानिक दृष्टिकोण से, दूध भी जानवर से आता है, तो क्या दूध को शाकाहारी नहीं कहा जा सकता? कई लोग मानते हैं कि अंडे से चूजे निकलते हैं, लेकिन अधिकांश अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं, जिसका मतलब है कि इनमें से चूजे नहीं निकल सकते। वैज्ञानिकों ने इस धारणा को गलत साबित किया है।
अंडे में तीन परतें होती हैं: छिलका, सफेदी और जर्दी। एक अध्ययन के अनुसार, अंडे की सफेदी में केवल प्रोटीन होता है और इसमें जानवर का कोई हिस्सा नहीं होता, इसलिए इसे शाकाहारी माना जा सकता है। वहीं, अंडे की जर्दी में प्रोटीन, कोलेस्ट्रॉल और फैट होते हैं। मुर्गी और मुर्गे के संपर्क में आने से अंडा बनता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि मुर्गी को अंडा देने के लिए मुर्गे के संपर्क में आना पड़े।

जब मुर्गी 6 महीने की होती है, तो वह हर एक या डेढ़ दिन में अंडा देती है। ये अंडे अनफर्टिलाइज्ड होते हैं, जिसका मतलब है कि इनमें से कभी भी चूजे नहीं निकल सकते। यदि आप भी इन अंडों को मांसाहारी मानते हैं, तो आपको यह विचार छोड़ देना चाहिए, क्योंकि अंडा वास्तव में शाकाहारी है।