शरीर को मजबूत बनाने के लिए घरेलू उपाय
★ शरीर को फौलाद बना देगा ये आसान सा घरेलु रामबाण उपाय
कैल्शियम हड्डियों और दांतों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से हड्डियों में कई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे मांसपेशियों में अकड़न और जोड़ों में दर्द। यह समस्या विशेष रूप से महिलाओं में अधिक देखी जाती है।
आज हम आपको एक ऐसा नुस्खा बताएंगे, जिससे आपकी कैल्शियम की कमी दूर होगी और आपकी हड्डियाँ मजबूत बन जाएँगी।
सामग्री:
- हल्दीगाँठ 1 किलोग्राम
- बिनाबुझा चूना 2 किलो (यह वह चूना है जिसका उपयोग सफेदी के लिए किया जाता है)
विधि:
एक मिट्टी के बर्तन में चूना डालें और उसमें इतना पानी डालें कि चूना पूरी तरह डूब जाए। पानी डालते ही चूने में उबाल आएगा। जब चूना शांत हो जाए, तो इसमें हल्दी डालकर लकड़ी से अच्छे से मिलाएं।
इस मिश्रण को लगभग दो महीने तक ऐसे ही रहने दें। जब पानी सूखने लगे, तो थोड़ा पानी मिलाते रहें।
दो महीने बाद हल्दी को निकालकर अच्छे से धो लें, सुखाकर पीस लें और कांच के बर्तन में रख लें।
सेवन विधि:
- वयस्क: 3 ग्राम मात्रा गुनगुने दूध में मिलाकर दिन में दो बार नाश्ते या भोजन के बाद लें।
- बच्चे: 1 से 2 ग्राम मात्रा गुनगुने दूध में मिलाकर दिन में दो बार नाश्ते या भोजन के बाद लें।
लाभ:
कुपोषण, बीमारी या खानपान की अनियमितता के कारण शरीर में कैल्शियम की कमी जल्दी दूर हो जाती है और शरीर में दर्द ठीक हो जाता है। यह दवा बढ़ते बच्चों के लिए एक अच्छा बोन टॉनिक का काम करती है और लंबाई बढ़ाने में मददगार है। यदि हड्डी जुड़ने में समस्या हो या घुटनों और कमर में दर्द हो, तो इस हल्दी का प्रयोग अन्य दवाओं के साथ अच्छे परिणाम देगा।
सावधानी: जिन लोगों को पथरी की समस्या है, वे इसका सेवन न करें।
