महिलाओं में पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स: कारण, लक्षण और समाधान
पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग्स
महिलाओं में कभी-कभी अत्यधिक खुशी, भावुकता, उदासी और चिड़चिड़ापन देखने को मिलता है। इसके पीछे हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, जिसे मूड स्विंग कहा जाता है।
विशेष रूप से, यह समस्या मासिक धर्म और गर्भावस्था के दौरान अधिक होती है। तनाव, नींद की कमी, आहार या हार्मोन में बदलाव इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। महिलाओं में हार्मोन का उतार-चढ़ाव अधिक होता है, जिससे वे जल्दी प्रभावित होती हैं।
मूड स्विंग के लिए जिम्मेदार हार्मोन
एस्ट्रोजन (Estrogen Effects)
यह हार्मोन महिलाओं के मूड पर गहरा प्रभाव डालता है। पीरियड्स, गर्भावस्था या मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन का स्तर घटता-बढ़ता है, जिससे चिड़चिड़ापन या उदासी हो सकती है.
प्रोजेस्टेरोन (Progesterone Effects)
यह हार्मोन शांति और नींद को प्रभावित करता है। प्रोजेस्टेरोन का स्तर कम होने पर तनाव और घबराहट महसूस होती है.
सेरोटोनिन (Serotonin Effect)
सेरोटोनिन को खुशियों का हार्मोन कहा जाता है। इसके स्तर में कमी से तनाव और अवसाद बढ़ सकता है.
कोर्टिसोल (Cortisol Effect)
कोर्टिसोल तनाव से संबंधित हार्मोन है। इसका उच्च स्तर चिंता और मूड में बदलाव का कारण बनता है.
मूड स्विंग के लक्षण
मूड में बदलाव - भावनाओं में अचानक और तीव्र परिवर्तन.
चिंता - निरंतर आशंका और चिंता.
चिड़चिड़ापन - छोटी-छोटी बातों पर बेचैनी.
उदासी और अवसाद - अस्थायी निराशा.
उल्लास और आनंद - बिना कारण खुशी.
नियंत्रण खोना - बिना वजह गुस्सा आना.
इंटेंस फील करना - अत्यधिक भावुक होना.
एनर्जी लेवल में बदलाव - थकान या अत्यधिक उत्साह.
नींद पैटर्न - नींद की कमी या अधिक नींद.
भूख में बदलाव - भोजन की लालसा या भूख न लगना.
मूड स्विंग के उपाय
हार्मोन प्रबंधन - पीएमएस या गर्भावस्था के कारण मूड स्विंग को हार्मोन थेरेपी से नियंत्रित किया जा सकता है.
लाइफस्टाइल में बदलाव - कुछ हद तक मूड स्विंग को लाइफस्टाइल में बदलाव से नियंत्रित किया जा सकता है.
हेल्दी डाइट - फल, सब्जियां और ओमेगा-3 युक्त भोजन का सेवन करें.
व्यायाम - रोजाना 20-30 मिनट योग या वॉक करें.
नींद - 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें.
तनाव कम करें - गहरी सांस लें, पसंदीदा संगीत सुनें या दोस्तों से बात करें.
मूड स्विंग के लिए सुपरफूड्स
रागी
रागी में कैल्शियम की अधिकता होती है, जो हड्डियों के लिए फायदेमंद है.
अलसी के बीज
अलसी के बीज हार्मोन संतुलन में मदद करते हैं.
चुकंदर और खजूर
इनमें आयरन की भरपूर मात्रा होती है, जो एनीमिया से लड़ने में मदद करती है.
डार्क चॉकलेट
यह खुश रहने और अच्छी नींद के लिए लाभकारी होती है.
