हाथों की ड्राईनेस को दूर करने के लिए आसानी से बनाएं ये हैंड स्क्रब

Skin Care Tips हाथों को खूबसूरत और नरम बनाने के लिए आप घर पर खुद होममेड स्क्रब बना सकते हैं। यह स्किन को साफ रखने में मदद करता है। आइए जानें घर पर इन स्क्रब को कैसे बनाएं।

 | 
Skin Care Tips हाथों को खूबसूरत और नरम बनाने के लिए आप घर पर खुद होममेड स्क्रब बना सकते हैं। यह स्किन को साफ रखने में मदद करता है। आइए जानें घर पर इन स्क्रब को कैसे बनाएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Skin Care Tips: अक्सर लोग चेहरे की खूबसूरती निखारने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन शरीर के अन्य अंगों पर ध्यान देना भूल जाते हैं। चेहरे के अलावा हाथों की भी देखभाल जरूरी है। अगर आप हाथों की सफाई पर ध्यान नहीं देते हैं, तो ये काले और रूखे हो जाते हैं। आज इस आर्टिकल में हाथों को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए होममेड स्क्रब के बारे में बताएंगे, जिसे अपनाकर आप हाथों की स्किन को मॉइस्चराइज कर सकते हैं।

c

बादाम और शहद

शहद त्वचा की नमी को बरकरार रखने में सहायक है। इसके लिए 8-10 बादाम को पीस लें। अब इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं और एक चम्मच कच्चा दूध मिला दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। आप इस पेस्ट को रोजाना हाथों पर लगा सकते हैं। यह नेचुरल स्क्रब की तरह काम करता है।

नींबू और चीनी

इस स्क्रब को बनाने के लिए 4 चम्मच चीनी में नींबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिला दें। अब इससे हाथों पर मसाज करें। इस स्क्रब की मदद से आप हाथों की खूबसूरती बढ़ा सकते हैं। 


एलोवेरा और चीनी

एक बाउल में 4 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल लें, इसमें 2 चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंट लें। इन इससे सर्कुलर मोशन में हाथों पर मसाज करें। इससे आपके हाथ नरम हो सकते हैं।

c

ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल में फैटी एसिड्स पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसके लिए 3 चम्मच शुगर लें और बराबर मात्रा में ऑलिव ऑयल भी लें। दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें, अब इस मिश्रण से हाथों पर रब करें। चाहें तो आप इस प्रक्रिया को रोजाना कर सकते हैं, यह हाथों की खूबसूरती बढ़ाने में मदद कर सकता है।

ओटमील

ओटमील से भी हाथों के लिए स्क्रब बनाया जा सकता है। इसके लिए 1-2 चम्मच शहद लें, इसमें ओटमील मिला दें। अब इस स्क्रब से हाथों पर मसाज करें, यह स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।

c

जैतून का तेल

इससे स्क्रब बनाने के लिए एक छोटे बाउल में 2 चम्मच जैतून का तेल लें, अब इसमें नींबू का रस मिला दें। इस मिश्रण से हाथों पर मसाज कर सकते हैं।


Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।