उल्टी कर रही है ट्रैवलिंग का मजा फीका? अपनाएं ये ट्रिक्स और पाएं राहत

Traveling Tips हेल्थ एक्सपर्ट्स भी उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए नींबू के रस का सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे उल्टी और जी मिचलाने की समस्या दूर होती है। नींबू में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

 | 
Traveling Tips हेल्थ एक्सपर्ट्स भी उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए नींबू के रस का सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे उल्टी और जी मिचलाने की समस्या दूर होती है। नींबू में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Traveling Tips: कुछ लोगों को सफर के दौरान उल्टी की समस्या होती है। फिर चाहे वे बस, कार या रेल से सफर करें। मोशन सिकनेस की वजह से साथ में यात्रा करने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। सफर में उल्टी आने और जी मिचलाने की समस्या को मोशन सिकनेस कहते हैं। इसके कई कारण हैं। इनमें प्रमुख शरीर में पानी की कमी और खाली पेट सफर करना है। अगर आपको भी सफर के दौरान उल्टी की समस्या होती है और आप इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ये टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

v


नींबू

सफर के दौरान जी मिचलाना और उल्टी की समस्या को दूर करने में नींबू फायदेमंद हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी उल्टी की समस्या से निजात पाने के लिए नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं। इससे उल्टी और जी मिचलाने की समस्या दूर होती है। नींबू में कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए सफर के दौरान अपने साथ नींबू जरूर रखें।

पानी

डॉक्टर की मानें तो शरीर में पानी की कमी से भी मोशन सिकनेस की समस्या होती है। इसके लिए पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। पानी के अत्यधिक सेवन से शरीर हायड्रेट रहता है। इससे मोशन सिकनेस नहीं होता है। आसान शब्दों में कहें तो सफर के दौरान उल्टी नहीं होती है।

d

अदरक

अदरक सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। अदरक के सेवन से मोशन सिकनेस में भी आराम मिलता है। इसके लिए सफर के दौरान अदरक का एक छोटा टुकड़ा अपने साथ जरूर कैरी करें। आप च्युइंगम का भी सहारा ले सकते हैं।

केला

केला प्रोटीन का प्रमुख स्रोत माना जाता है। इसमें पोटेशियम समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। पोटेशियम शरीर में सोडियम को संतुलित करता है। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। साथ ही सफर के दौरान उल्टी होने की समस्या दूर होती है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।