आंखों की रोशनी कम या नजर कमजोर किस विटामिन की कमी से होती है?

Vitamin A Deficiency हेल्थ एक्सपर्ट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सी फूड खाने की सलाह देते हैं। सी फूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

 | 
Vitamin A Deficiency हेल्थ एक्सपर्ट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सी फूड खाने की सलाह देते हैं। सी फूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Vitamin A Deficiency: शरीर में पोषक तत्वों की कमी से कई प्रकार की बीमारियां दस्तक देती हैं। इनमें एक पोषक तत्व विटामिन-ए की कमी से आंखों की रोशनी कम हो जाती है। इसके अलावा, आंखों की रोशनी कम होने के कई अन्य वजह भी हैं। लंबे समय तक मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन पर काम करने से भी आंखों की समस्या होती है। अगर आप भी आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं, तो इन चीजों का रोजाना सेवन करें। आइए जानते हैं-

c


मछली खाएं

हेल्थ एक्सपर्ट्स बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए सी फूड खाने की सलाह देते हैं। सी फूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड रिच फूड खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, मछली में विटामिन ए भी पाया जाता है। मछली के सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है। साथ ही शरीर में विटामिन-ए की कमी दूर होती है।


कद्दू खाएं

कब्ज से लेकर आंखों की रोशनी तक, कई बीमारियों में कद्दू का सेवन करना फायदेमंद होता है। कद्दू में beta-carotene पाया जाता है, जिससे विटामिन-ए प्राप्त होता है। आसान शब्दों में कहें तो बीटा कैरोटीन शरीर में विटामिन-ए के निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इसके लिए कद्दू का सेवन कर सकते हैं।

गाजर खाएं

c


विंटर सीजन में गाजर आसानी से मिल जाती है। इसमें विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर में विटामिन-ए की कमी दूर होती है। इसके लिए सर्दियों में आप गाजर, गाजर का हलवा, गाजर के सलाद का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, बादाम का भी सेवन कर सकते हैं।

पालक खाएं

इसमें आयरन, विटामिन-ए, सी, के, फोलेट और पोटेशियम, फाइबर, प्यूरीन और ऑक्जेलिक एसिड पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों में फायदेमंद होते हैं। रोजाना पालक के सेवन से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। साथ ही विटामिन-ए की पूर्ति भी होती है।


डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।