पुर्तगाल में अनोखा मामला: एक महिला ने दो पुरुषों से बनाए संबंध, जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग

एक ही दिन दो पुरुषों से संबंध बनाने वाली महिला
सुनील शेट्टी की फिल्म 'गोपी किशन' में एक प्रसिद्ध डायलॉग है 'मेरे दो दो बाप.. मेरे दो दो बाप..'। यह तो केवल एक फिल्म थी, लेकिन आज हम आपको एक वास्तविक घटना के बारे में बताने जा रहे हैं। एक महिला ने एक ही दिन दो पुरुषों के साथ संबंध बनाए और बाद में वह गर्भवती हो गई। उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, लेकिन दोनों बच्चों के पिता अलग-अलग निकले।
महिला ने दो मर्दों के बच्चों को जन्म दिया

यह अनोखा मामला पुर्तगाल के गोयस राज्य के मिनेरोस शहर का है। यहां एक 19 वर्षीय महिला ने हाल ही में दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जब बच्चे 8 महीने के हुए, तो उनका डीएनए टेस्ट कराया गया। यह जानकर हैरानी हुई कि एक बच्चे का डीएनए उसके पिता से मेल खा गया, जबकि दूसरे बच्चे का टेस्ट नेगेटिव आया।
महिला को याद आया कि उसने उसी दिन एक और पुरुष के साथ संबंध बनाए थे। जब उसने उस व्यक्ति के साथ दूसरे बच्चे का डीएनए टेस्ट कराया, तो वह भी मेल खा गया। इसका मतलब है कि महिला ने एक ही दिन में दो पुरुषों से संबंध बनाए और दोनों के बच्चे जुड़वा पैदा हुए। दोनों बच्चों की शक्ल एक जैसी है, लेकिन उनके डीएनए अलग-अलग पुरुषों से मेल खाते हैं।
हालांकि बच्चों के पिता अलग-अलग हैं, लेकिन उनके जन्म प्रमाण पत्र पर एक ही व्यक्ति का नाम लिखा जा सकता है। इस प्रकार, महिला का एक ही साथी दोनों बच्चों की देखभाल कर रहा है, और उनके जन्म प्रमाण पत्र पर भी उसी का नाम है। इस अनोखे मामले को देखकर डॉक्टर भी हैरान हैं।
ऐसे मामले बहुत दुर्लभ होते हैं
असामान्य गर्भावस्था पर शोध करने वाले डॉ. टुलियो जॉर्ज फ्रेंको का कहना है कि दुनिया में अब तक केवल 20 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग होते हैं। इस स्थिति को वैज्ञानिक भाषा में heteroparental superfecundation कहा जाता है।
महिला की डिलीवरी करने वाले डॉक्टर ने बताया कि यह तब होता है जब एक ही मां के दो अंडाणु अलग-अलग पुरुषों द्वारा निषेचित होते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महिला की गर्भावस्था सामान्य रही और दोनों बच्चे स्वस्थ पैदा हुए। अभी तक उन्हें कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई है। डॉक्टर का कहना है कि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा कोई केस देख पाऊंगा।
वर्तमान में महिला के बच्चे 1 साल 4 महीने के हैं। यह मामला तब सामने आया जब महिला ने नाम न बताने की शर्त पर डॉक्टर को यह जानकारी साझा करने की अनुमति दी।