जयपुर में महात्मा बाब के शहादत दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन
महात्मा बाब की याद में रक्तदान शिविर
जयपुर में स्थानीय आध्यात्मिक सभा ने महात्मा बाब के 176वें शहादत दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में 20 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस शिविर में स्थानीय नागरिकों, युवाओं और सभा के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आध्यात्मिक सभा के सचिव अनुज अनंत ने बताया कि यह शिविर महात्मा बाब के आदर्शों—सेवा, त्याग और मानवता की भावना को जीवित रखने के लिए आयोजित किया गया था।
अनंत ने कहा, “महात्मा बाब की शहादत हमें हमेशा प्रेरित करती है कि हम समाज की सेवा में लगे रहें। रक्तदान सबसे बड़ा दान है, क्योंकि यह किसी की जान बचा सकता है।” इस अवसर पर उनके आदर्शों पर एक संक्षिप्त चर्चा भी की गई।
महात्मा बाब का जन्म 20 अक्टूबर 1819 को ईरान के शीराज में हुआ था। उन्हें 9 जुलाई 1850 को केवल 31 वर्ष की आयु में शहीद कर दिया गया। वर्तमान में, बाब की समाधि हाइफा, इज़राइल में कार्मल पर्वत पर स्थित है, जो बहाई समुदाय के लिए एक पवित्र स्थल है।
कार्यक्रम की तस्वीरें

