छत्तीसगढ़ में अनोखी शादी: एक युवक ने दो दुल्हनों के साथ लिए फेरे
अनोखी शादी की तस्वीरें
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक अनोखी शादी की खबर आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। आमतौर पर एक दूल्हा एक ही दुल्हन के साथ फेरे लेता है, लेकिन 24 मार्च को एक युवक ने एक साथ दो युवतियों के साथ विवाह किया। यह शादी पूरी पारंपरिक विधि से संपन्न हुई और इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।
युवक का दोनों युवतियों के साथ था प्रेम संबंध
बता दें कि युवक का तीन वर्षों से दोनों युवतियों के साथ प्रेम संबंध था, और दोनों ने इस बात को स्वीकार किया था। यह विवाह तीनों परिवारों की सहमति से हुआ, जिसे समाज ने भी मान्यता दी। इसके बाद युवक ने दोनों प्रेमिकाओं के साथ शादी की।
शादी के कार्ड पर दोनों दुल्हनों के नाम
इस तरह की शादी शायद ही कहीं देखने को मिलती है। अब इस अनोखी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दूल्हा हितेश यादव एक किसान है, जिसने शादी से पहले कार्ड भी छपवाया था, जिसमें दोनों दुल्हनों के नाम शामिल थे।
डीजे पर धूमधाम से मनाया गया जश्न
हल्दी से लेकर विवाह और उसके बाद की पार्टी तक सभी कार्यक्रम उत्साह के साथ हुए। दूल्हा और दोनों दुल्हनों ने डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया, और गांव के लोगों ने भी इस अनोखी शादी का जश्न मनाया।
दूल्हा-दुल्हन की जानकारी
दूल्हा हितेश, पिता गजेंद्र यादव, बेलगांव (फरसगांव) का निवासी है। पहली दुल्हन फुलमति, शंकरपुर (फरसगांव) की निवासी हैं, जबकि दूसरी दुल्हन यामिनी, बनियागांव (धनोरा), कोंडागांव की हैं।
कानून की दृष्टि
23 मार्च को हल्दी की रस्में हुईं, जबकि विवाह 24 मार्च को संपन्न हुआ। इस शादी ने एक बार फिर परंपरा और कानून के बीच बहस को जन्म दिया है। हिंदू विवाह अधिनियम के अनुसार, एक व्यक्ति एक समय में दो विवाह नहीं कर सकता, जब तक कि पहली पत्नी से विधिवत तलाक न हो।
