चीन की मां ने 10 साल तक डांस कराकर बेटी को कोमा से जगाया
एक अद्भुत मां की कहानी
59 वर्षीय मां शियाओ ज़ुएफेई और व्हीलचेयर पर बैठी उनकी बेटी यांगImage Credit source: Baidu
10 साल पहले एक युवती गंभीर बीमारी के कारण कोमा में चली गई। चिकित्सकों ने स्पष्ट रूप से कहा कि उसके होश में आने की संभावना बहुत कम है। यहां तक कि परिवार को इलाज बंद करने की सलाह दी गई। लेकिन एक मां ने हार नहीं मानी, और फिर एक चमत्कार हुआ जिसने पूरी दुनिया को चौंका दिया।
यह कहानी चीन के हुनान प्रांत की 59 वर्षीय शियाओ ज़ुएफेई (Xiao Xuefei) और उनकी बेटी यांग फांग (Yang Fang) की है। अस्पताल की निराशा के बीच, डॉक्टरों ने सुझाव दिया कि शायद संगीत और नृत्य उनकी बेटी को ठीक कर सकते हैं। इससे मस्तिष्क की नसें सक्रिय हो सकती हैं। इसके बाद शियाओ ने इसे अपने जीवन का मिशन बना लिया, और उन्होंने जोरदार संगीत और बीट्स के साथ स्क्वायर डांस को चुना, जो चीन में मध्यम आयु वर्ग की महिलाओं के बीच लोकप्रिय है।
पिछले एक दशक से, शियाओ अपनी बेटी को व्हीलचेयर पर लेकर हर दिन पार्क में जाती रहीं। वह खुद आंटियों के साथ नृत्य करतीं और यांग को भी स्क्वायर डांस की धुन पर झुलातीं। यह केवल व्यायाम नहीं था, बल्कि एक मां का अपनी बेटी को वापस लाने का भावनात्मक प्रयास था। हर बीट उनके लिए आशा थी, हर ताल प्रार्थना। ये भी देखें: कुदरत का ये कैसा खेल! पैदा होते ही बूढ़ी हो गई ये नन्ही परी? इस बच्ची की कहानी कर देगी हैरान
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, शियाओ ने 10 साल तक डांस थैरेपी जारी रखी और अंततः वह हुआ, जिसे अस्पताल अब ‘चमत्कार’ मानता है। कोमा में 10 साल बिताने के बाद यांग होश में आ गईं। उनका पहला वाक्य था, 'आप एक अच्छी इंसान हैं।' आज यांग न केवल चल सकती हैं, बल्कि बोल भी सकती हैं और अपनी देखभाल भी कर सकती हैं। हालांकि, उनकी सोचने-समझने की क्षमता सीमित है, लेकिन मां के लिए बेटी का कोमा से बाहर आना सबसे बड़ा उपहार है। ये भी देखें: VIDEO: एक-दो नहीं…इस शख्स की हैं छह बीवियां, सब एक साथ हुईं प्रेग्नेंट; घर का हुआ ऐसा हाल
