क्या भगवान का अस्तित्व गणित से साबित हुआ? दक्षिण कोरियाई वैज्ञानिक का दावा
भगवान का अस्तित्व: एक नया दृष्टिकोण
साउथ कोरिया के 36 वर्षीय वैज्ञानिक यंगहून किमImage Credit source: X/@yhbryankimiq/Pixabay
भगवान सच में हैं! आस्तिक और नास्तिक के बीच चल रही बहस में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आया है। साउथ कोरिया के 36 वर्षीय वैज्ञानिक यंगहून किम (YoungHoon Kim) का दावा है कि उन्होंने गणित के माध्यम से भगवान के अस्तित्व (Existence Of God) को सिद्ध कर दिया है। उनका नाम इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।
यंगहून किम कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं। उनका कहना है कि वर्ल्ड माइंड स्पोर्ट्स काउंसिल (World Mind Sports Council) ने उनका IQ 276 रिकॉर्ड किया है, जो कि अल्बर्ट आइंस्टीन (Albert Einstein) और स्टीफन हॉकिंग (Stephen Hawking) के IQ से काफी अधिक है। किम का मानना है कि विज्ञान और ईश्वर में कोई विरोधाभास नहीं है।
किम का गणितीय प्रमाण
एक वायरल वीडियो में, किम ने तीन सरल तथ्यों के माध्यम से भगवान के अस्तित्व को स्पष्ट किया है। उनका कहना है कि गणित में कोई भी रेखा बिना प्रारंभिक बिंदु के नहीं बन सकती, इसी तरह ब्रह्मांड का अस्तित्व भी बिना किसी प्रारंभिक बिंदु के संभव नहीं है। ये भी पढ़ें:Viral Video: योगी बोल रहा हूं, शख्स ने CM की आवाज में प्रिंसिपल को लगाया फोन, फिर जो हुआ आप भी सुनिए
उन्होंने कहा कि अगर ब्रह्मांड और जीवन हैं, तो इसका कोई न कोई पहला कारण होना चाहिए। किम के अनुसार, वह कारण समयहीन और बुद्धिमान है, जिसे हम भगवान कहते हैं। उनका दावा है कि हमारी चेतना एक क्वांटम सूचना है, जो शरीर के खत्म होने के बाद भी समाप्त नहीं होती। इसका मतलब है कि मृत्यु अंत नहीं है, बल्कि एक परिवर्तन है। उनके अनुसार, जीसस इतिहास के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति हैं। कोई आइंस्टीन या न्यूटन उनके सामने नहीं टिकते। ये भी पढ़ें:Viral Video: मैडम इसे मत मारिएगा, इसकी मां नहीं है, क्लासरूम में पिता की गुहार देख रो पड़ा हर कोई
सत्य या प्रचार?
जहां किम के समर्थक उनके दावे से उत्साहित हैं, वहीं वैज्ञानिक समुदाय में इसे लेकर विवाद है। कई विशेषज्ञों का कहना है कि किसी व्यक्ति का 276 IQ होना व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है। आलोचकों का मानना है कि यह IQ स्कोर बढ़ा-चढ़ाकर प्रस्तुत किया गया है। इसके अलावा, रेडिट जैसे सोशल डिस्कशन फोरम पर कई लोग इसे धोखा करार दे रहे हैं।
