आसमान से गिरती बिजली का खतरनाक नजारा, वायरल हुआ वीडियो

प्रकृति का रौद्र रूप
सोशल मीडिया पर रोजाना कई प्रकार के वीडियो वायरल होते हैं। इनमें से कुछ मजेदार होते हैं, जबकि कुछ ऐसे होते हैं जो देखने वालों को हैरान कर देते हैं। कई बार, प्रकृति की अद्भुत घटनाएं भी कैमरे में कैद हो जाती हैं। प्रकृति के सौम्य और खूबसूरत रूप के साथ-साथ उसका खतरनाक रूप भी देखने को मिलता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आसमान से गिरती बिजली का खतरनाक नजारा दिखाया गया है।
इस वायरल वीडियो में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसे देखकर कई लोग सहम गए हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर आसमान से बिजली गिरने के कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन इस वीडियो में बिजली गिरने का नजारा कुछ अलग है। यहाँ आसमान से एक ही स्थान पर बार-बार बिजली गिरती दिखाई दे रही है।
Watch as lighting strikes again and again in the same spot 😳 pic.twitter.com/BCfapYSLa6
— OddIy Terrifying (@OTerrifying) March 23, 2023
इस वीडियो में दूर छत पर खड़े कुछ लोग इसे रिकॉर्ड कर रहे हैं। जैसे ही बिजली गिरती है, एक व्यक्ति ने कैमरे को जूम करके दिखाया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिजली एक पेड़ पर गिरी और पेड़ में आग लग गई।
यह वीडियो ट्विटर पर एक अकाउंट द्वारा साझा किया गया है और अब तक इसे 4 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।