बंदूकधारी बच्चे के बारे में अमेरिकी स्कूल को कई बार दी थी चेतावनी: वकील

वाशिंगटन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में छह वर्षीय छात्र द्वारा गोली मारे गए शिक्षक के वकील ने कहा कि स्कूल के अधिकारियों को कई बार चेतावनी दी गई थी कि लड़के के पास बंदूक है, लेकिन वह कोई कार्रवाई करने में विफल रहा।
 | 

बीबीसी ने बताया कि गोलबारी को अधिकारियों ने जानबूझकर बताया है। यह गोलीबारी 6 जनवरी को न्यूपोर्ट न्यूज शहर के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल में हुई थी।

25 वर्षीय घायल शिक्षिक अबीगैल जवर्नर को पिछले हफ्ते अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

वकील डायने टोस्कानो ने बताया कि घटना के दिन तीन बार स्कूल प्रशासन को चेतावनी दी गई थी कि लड़के के पास बंदूक है और वह लोगों को धमका रहा था। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।

वकील ने कहा कि इस घटना को रोका जा सकता था।

बीबीसी ने टोस्कानो के हवाले से कहा कि, एक अन्य प्रशासक ने लड़के और उसके बैग की तलाशी लेने के एक शिक्षक के अनुरोध को नजरअंदाज कर दिया।

--आईएएनएस

पीटी/सीबीटी