चटपटी सूजी चिल्ली रिंग्स बनाने की आसान विधि
वीकेंड के लिए एक नया स्नैक
वीकेंड पर अक्सर कुछ खास और चटपटा खाने का मन करता है। यदि आप पुराने पकौड़े और समोसे से बोर हो चुके हैं, तो इस बार सूजी चिल्ली रिंग्स को आजमाना चाहिए। ये रिंग्स बाहर से कुरकुरी और अंदर से नरम होती हैं। बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक, हर मौके पर ये स्नैक्स बेहतरीन विकल्प हैं। आइए, जानते हैं सूजी चिल्ली रिंग्स बनाने की सरल विधि।
सामग्री
सूजी - 1 कप
पानी - 2 कप
तेल - 2 बड़े चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1 छोटा चम्मच
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
जीरा - 1 छोटा चम्मच
कुटी काली मिर्च - आधा चम्मच
सूजी चिल्ली रिंग्स बनाने की विधि
एक कड़ाही में 2 कप पानी गर्म करने के लिए रखें। इसमें जीरा, नमक, चिली फ्लेक्स और एक चम्मच तेल डालें। जब पानी उबलने लगे, तो आंच को धीमा कर दें।
अब धीरे-धीरे सूजी डालें और दूसरी हाथ से इसे लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न बनें। इसे तब तक चलाते रहें जब तक सूजी सारा पानी न सोख ले और एक डो न बन जाए।
गैस बंद कर दें और सूजी को 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह भाप में पक जाए। हल्का गुनगुना होने पर इसे एक चौड़ी थाली में निकाल लें।
इसके ऊपर बारीक कटा हरा धनिया और काली मिर्च मिलाएं। हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण को 3 से 4 मिनट तक गूंथे जब तक यह चिकना न हो जाए। फिर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं और इन्हें बेलकर लंबी स्टिक बना लें।
अब दोनों किनारों को जोड़कर एक गोल रिंग बनाएं। इसी तरह सभी रिंग्स तैयार करें और एक प्लेट में रखें। एक कड़ाही में तेल गर्म करें।
अब रिंग्स को तेल में डालें और सुनहरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई करें। फिर इन्हें टिशू पेपर पर निकालें और अपनी पसंदीदा चटनी या कैचअप के साथ परोसें।
