शेरनियों का जिराफ और उसके बच्चे पर हमला: वायरल वीडियो ने किया सबको हैरान
शेरनियों ने जिराफ और उसके बच्चे को बनाया शिकार
शेरनियों ने जिराफ और उसके बच्चे को बनाया शिकारImage Credit source: X/@NatureChapter
धरती पर सबसे खतरनाक शिकारी जानवरों में शेर, बाघ और तेंदुआ शामिल हैं। ये जानवर किसी भी समय अपने शिकार को पकड़ सकते हैं और उसे मार सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें शेरनियों का एक समूह जिराफ और उसके बच्चे का शिकार करते हुए दिखाई दे रहा है।
इस वीडियो की शुरुआत एक खुले जंगल से होती है, जहां एक जिराफ और उसका बच्चा चल रहे होते हैं, जबकि शेरनियों का झुंड उनके पीछे है। जैसे ही एक शेरनी जिराफ के बच्चे पर हमला करती है, मादा जिराफ भी अपनी संतान की रक्षा के लिए आक्रामक हो जाती है। हालांकि, शेरनी ने बच्चे को घायल कर दिया। जिराफ अपनी संतान की सुरक्षा के लिए खड़ी होती है, लेकिन शेरनियों का पूरा झुंड उस पर हमला कर देता है, जिससे उसे भागना पड़ता है।
शेरनियों ने जिराफ के बच्चे को बेरहमी से मारा
यह दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NatureChapter द्वारा साझा किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है, 'प्रकृति की क्रूरता का एक उदाहरण। एक बहादुर मां जिराफ अपने नवजात बच्चे की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। यह फुटेज शिकारी और शिकार के बीच के संघर्ष को दर्शाता है।' इस वीडियो को अब तक 74 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है।
यहां देखें वीडियो
⚠️ THE UNFORGIVING LAW OF THE SAVANNAH ⚠️
Witness the raw and brutal power of nature in its purest form. 🌍 A brave mother giraffe stands her ground, desperately trying to defend her newborn calf against a coordinated pride of hungry lions. 🦁🦒
This footage captures the intense pic.twitter.com/zTnlC7a0ps— Nature Chapter (@NatureChapter) December 25, 2025
ये भी पढ़ें: जब नाइजीरियन लड़कियों ने देखा 7.2 फीट का भारतीय बंदा, हो गईं शॉक्ड; देखें वीडियो
